कान्स 2026 में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज़ जितना चर्चा में रहा, उससे कहीं ज्यादा उनकी ट्रोलिंग सुर्खियों में छा गई। रेड कारपेट पर शानदार लुक देने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों में ऐसा दावा किया गया कि इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स ने आलिया में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। हाल ही में मुंबई लौटते वक्त आलिया और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी से घिरे रणबीर काफी प्रोटेक्टिव और थोड़े नाराज़ नजर आए। वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा गया, हालांकि उन्होंने कुछ कहा नहीं। वहीं रणबीर का ये अंदाज़ देखकर आलिया मुस्कुराती दिखीं, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच राइटर शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया के समर्थन में पोस्ट शेयर किया, जिस पर सोनी राजदान ने भी कमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और जजमेंटल सोच पर निशाना साधा।
---विज्ञापन---
Alia Bhatt के सपोर्ट में आए Ranbir Kapoor! Cannes 2026 की तस्वीरों को लेकर बवाल! गुस्से में मां सोनी!
मुंबई लौटते वक्त आलिया और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी से घिरे रणबीर काफी प्रोटेक्टिव और थोड़े नाराज़ नजर आए। वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा गया।
---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 01:53 PM