Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के 10 साल तक मां बनने को तरसी एक्ट्रेस, कई मिसकैरेज ने तोड़ी हिम्मत, डॉक्टरों ने भी खड़े किए हाथ

शादी के पूरे 10 साल तक गुड न्यूज का इंतजार करती रही हसीना। बार-बार हुए मिसकैरेज ने हिम्मत तोड़ दी, जबकि डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। मां बनने की चाहत में एक्ट्रेस ने ऐसा दर्द झेला, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। अब एक्ट्रेस और उनके पति ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक दौर की कहानी सुनाई है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। दरअसल, ये कहानी है टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की। टीवी पर राम और सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले इस कपल ने अपनी शानदार केमिस्ट्री, प्यार और बॉन्डिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। इन दिनों दोनों रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में भी अपने मजेदार अंदाज और कुकिंग स्किल्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इस बार देबिना और गुरमीत अपनी किसी नई उपलब्धि, रोमांस या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और भावुक दौर को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार इस कपल ने खुलकर उस संघर्ष के बारे में बात की है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 30, 2026 19:25
Share :
gurmeet debina

शादी के पूरे 10 साल तक गुड न्यूज का इंतजार करती रही हसीना। बार-बार हुए मिसकैरेज ने हिम्मत तोड़ दी, जबकि डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी। मां बनने की चाहत में एक्ट्रेस ने ऐसा दर्द झेला, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। अब एक्ट्रेस और उनके पति ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक दौर की कहानी सुनाई है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। दरअसल, ये कहानी है टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की। टीवी पर राम और सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले इस कपल ने अपनी शानदार केमिस्ट्री, प्यार और बॉन्डिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। इन दिनों दोनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी अपने मजेदार अंदाज और कुकिंग स्किल्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इस बार देबिना और गुरमीत अपनी किसी नई उपलब्धि, रोमांस या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और भावुक दौर को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार इस कपल ने खुलकर उस संघर्ष के बारे में बात की है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था।

दरअसल, देबिना और गुरमीत जल्द ही राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना’ में नजर आने वाले हैं। शो के प्रोमो में दोनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी से जुड़े कई भावुक किस्से साझा करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में गुरमीत चौधरी अपनी बात रखते हुए काफी इमोशनल नजर आते हैं। एक्टर बताते हैं कि मां-बाप बनने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस खुशी को पाने के लिए उन्हें कई सालों तक इंतजार करना पड़ा और रास्ते में कई दर्दनाक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा।

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 07:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola