Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan ने 33 साल के कुंवारे बेटे के सामने किया शादी का ऐलान, Viral हुआ Junaid Khan का रिएक्शन !

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की खबर को सार्वजनिक कर दिया है। दो तलाक के बाद 62 साल की उम्र में एक बार फिर शादी करने जा रहे आमिर ने 2 जुलाई को एक इवेंट के दौरान अपनी नई शुरुआत की पुष्टि की। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे जुनैद खान के रिएक्शन ने खींचा।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 3, 2026 14:43
Share :
Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की खबर को सार्वजनिक कर दिया है। दो तलाक के बाद 62 साल की उम्र में एक बार फिर शादी करने जा रहे आमिर ने 2 जुलाई को एक इवेंट के दौरान अपनी नई शुरुआत की पुष्टि की। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे जुनैद खान के रिएक्शन ने खींचा। दरअसल, आमिर खान निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की डेब्यू वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया। आमिर ने बेबाकी से जवाब दिया, जबकि उनके ठीक पीछे खड़े 33 वर्षीय जुनैद खान मुस्कुराते नजर आए। उनके चेहरे के भावों से साफ लग रहा था कि वह अपने पिता की खुशी में पूरी तरह शामिल हैं। हालांकि जुनैद ने मीडिया से इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका मुस्कुराता हुआ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे सकारात्मक बताया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि पिता तीसरी शादी कर रहे हैं और बेटा अब भी कुंवारा है। बता दें कि जुनैद खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं। उनकी बहन आइरा खान जनवरी 2024 में नुपुर शिखरे से शादी कर चुकी हैं, जबकि जुनैद फिलहाल अपने अभिनय करियर पर फोकस कर रहे हैं।

First published on: Jul 03, 2026 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola