---विज्ञापन---

जहीर खान-सागरिका घाटगे ने की सगाई, पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स

मुंबई ( 24 मई ) एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में। टीम इंडिया के पूर्व बॉलर जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटगे से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का ग्रैंड फंक्शन मंगलवार को मुंबई में हुआ, जिसमें और बॉलीवुड  के कई स्टार्स […]

मुंबई ( 24 मई ) एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड हसीना बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में। टीम इंडिया के पूर्व बॉलर जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटगे से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई का ग्रैंड फंक्शन मंगलवार को मुंबई में हुआ, जिसमें और बॉलीवुड  के कई स्टार्स शामिल हुए।  जहीर के इंगेजमेंट में बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड के सितारे पहुंचे। सचिन तेंदुलकर वाइफ अंजली के साथ यहां पहुंंचे। विराट और अनुष्का की जोड़ी भी यहां दिखी। अनुष्का ने इस मौैके पर ब्लैक कलक की ड्रेस पहन रखी थी। पार्टी में आते वक्त दोनों ही एक दूसरे से बात करने में मशरूफ दिखे। जहीर और सगारिका की खुशी में शामिल होने बॉलीवुड के भी कई स्टार वहां पहुंचे। रोहित शर्मा, युवराज सिंह, मंदिरा बेदी भी सगाई समारोह में शामिल हुईं । रवीना टंडन अपने पति अनिल टंडन के साथ दिखाई दीं. उनके अलावा अरशद वारसी, बॉबी देओल, और गौरव कपूर भी समारोह में नजर आएं। कुछ वक्त पहले जहीर और सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के बारे में सबको बताया था। 24 अप्रैल को जहीर ने  लिखा था कि अपनी वाइफ की पसंद पर कभी ना हंसे क्योंकि आप भी उस में एक हैं। https://twitter.com/ImZaheer/status/856535878193168384 सागरिका घाटगे ने भी सोशल मीडिया पर जहीर खान से इगेंजमेंट की खबर शेयर की थी। जहीर को पार्टनर फॉर लाइफ बताया था। https://twitter.com/sagarikavghatge/status/856543698917629952  

First published on: May 23, 2017 11:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.