Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर को मिली बॉलीवुड की बड़ी फिल्म

मुंबई ( 4 मई ) कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के टैलेंट पर फिदा हो गए हैं फिल्ममेकर अनुराग बसु। अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में होगा सुनील ग्रोवर के लिए बहुत खास रोल। हाल ही में अनुराग बसु ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के सेट पर जज के तौर पर गए थे। सुनील ग्रोवर की कॉमेडी से […]

मुंबई ( 4 मई ) कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के टैलेंट पर फिदा हो गए हैं फिल्ममेकर अनुराग बसु। अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में होगा सुनील ग्रोवर के लिए बहुत खास रोल। हाल ही में अनुराग बसु ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के सेट पर जज के तौर पर गए थे। सुनील ग्रोवर की कॉमेडी से वो इतने प्रभावित हो गए कि उन्हें उसी वक्त अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया।  अनुराग को लगता है कि सुनील ग्रोवर बहुत टैलेंटेड हैं। उनकी क्षमता को अब तक बॉलीवुड ने पहचाना नहीं है। अगर सुनील को मौैका मिले तो वो बहुत ऊंचाई तक जा सकते हैं। अनुराग जल्द ही सुनील के लिए अपनी अगली फिल्म में रोल लिखेंगे और उन्हें साइन करेंगे।  अनुराग के ऑफऱ से सुनील ग्रोवर भी बहुत खुश है। सुनील का कहना है कि, मैं बॉलीवुड में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहता हूं। मैं सिर्फ कॉमेडियन नहीं हूं, मैं एक्टर भी हूं।’ इसी शो में सुनील ग्रोवर ने अक्षय कुमार के अवतार रवीना टंडन के साथ किया है ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने पर डांस। सुनील की कॉमेडी शो में इतनी जानदार रही कि लगे हाथ उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े फिल्म मेकर ने चांस दे दिया। सुनील ग्रोवर इससे पहले ‘कॉफी विद डी’, ‘बागी’, ‘गजनी’ और ‘हीरोपंती’ में भी काम कर चुके हैं।

First published on: May 04, 2017 04:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.