-विज्ञापन-

हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं ये हॉलीवुड सुपरस्टार्स, नवरात्रों में रखते हैं व्रत

मुंबई। कहते हैं सभी धर्मों का सार एक है। तभी तो शायद हम अपने धर्म के अलावा दूसरे धर्मों के प्रति भी आकर्षित होते हैं और उसके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड स्टार्स में भी देखने को मिला। हिंदू धर्म में केवल भारत के ही नहीं बल्कि सात समंदर पार के विदेशी लोग भी गहरी आस्था रखते हैं।

हाल ही में भारत आए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) ने इस्कॉन मंदिर में पूजा की थी। एक्टर के हिंदू धर्म में इतनी आस्था देखकर उनके भारतीय फैंस काफी खुश हैं, लेकिन केवल विल स्मिथ ही नहीं हैं, जिन्हें यह धर्म इतना पसंद है। हॉलीवुड में कई ऐसे बड़े सितारें हैं जो हिंदू धर्म में पूरा विश्वास रखते हैं। आईए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

जॉर्ज हैरिसन

बीटल्स के सदस्य जॉर्ज हैरिसन बहुत कम उम्र से ही ईश्वर की खोज में निकल पड़े थे। इस दौरान 20 साल की उम्र में उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया। उन्होंने 1966 में भारत की यात्रा की। महर्षि महेश योगी से मिलने के बाद उन्होंने एलएसडी जैसे ड्रग्स को छोड़ दिया। जॉर्ज हैरिसन इस्कॉन के हरे कृष्ण हरे राम समुदाय के सदस्य थे और अंत तक उस जीवन को जीते रहे। वह इस्कॉन के आत्मा की अवधारणा से काफी प्रभावित थे।

जूलिया रॉबर्ट्स

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स इऩ्होंने 2010 में ही खुलासा कर दिया था कि उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया है। हिंदू धर्म को वो पूरी तरह मानती हैं और इसके त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाती हैं। जूलिया रॉबर्ट्स के घर में नवरात्रि के मौके पर बाकायदा कलश की स्थापना की जाती है और वो दसों दिन व्रत रखती हैं।

रसेल ब्रांड

ब्रिटिश एक्टर रसेल ब्रांड अमेरिका और ब्रिटेन में इस्कॉन संस्था से जुड़े हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया है। साल 2010 में राजस्थान के रणथंभोर टाइगर रिजर्व में मशहूर सिंगर केटी पेरी के साथ रसेल ब्रांड ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनका कहना है कि हिंदू धर्म इंसान की आत्मा को मुक्ति का रास्ता दिखाती है। इतना ही नहीं आज एक्टर मंदिरों में भगवान कृष्ण के भजन गाते हैं।

 

 

और पढ़िएMet Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का मेट गाला में जलवा, लूटी महफिल

 

 

रॉबर्ट डाउनी जूनियर

आयरन-मैन स्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने भले ही बौद्ध धर्म अपना लिया है, लेकिन वह श्रीकृष्ण से अधिक प्रभावित हैं। वह इस्कॉन के भी अनुयायी है और अपने आप को ‘जुबू’ कहते है।

ह्यू जैकमैन

हॉलीवुड के मशहूर स्टार ह्यू जैकमैन ईसाई धर्म से तालुक रखते है लेकिन इन दिनों वे चर्च या बाइबिल को छोड़कर हिन्दू धर्म ग्रन्थ भगवद्गीता और उपनिषद में शांति का मार्ग खोज रहे हैं। ह्यू जैकमैन ने बताया कि वो हिन्दुओं के आदि गुरु शंकराचार्य व महेश योगी से काफी प्रभावित हैं।

माइली सायरस

हॉलीवुड की फेमस सिंगर माइली साइरस हिंदू धर्म को अपनाते हैं। पिछले दिनों वो अपने घर में लक्ष्मी पूजा को लेकर काफी चर्चा में आए थे। आपको बता दें कि माइली काफी समय से हिंदू धर्म के प्रति आकर्षित रही हैं। उन्होंने अपनी कलाई पर ओम का टैटू बना हुआ है।

 

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here