-विज्ञापन-

Met Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का मेट गाला में जलवा, लूटी महफिल

मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी न्यूयॉर्क में मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) का आयोजन हुआ। 2 मई को दुनिया का सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट की शुरुआत हुई। जिसमें हॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत की।

इस मौका पर सोफी टर्नर पति जोई जोनस (Joe Jonas) संग नजर आईं। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (Pregnant Sophie Turner flaunts baby bump) किया। इस खास मौके पर सोफी ने ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था। फुटवियर में ब्लैक प्लेटफॉर्म सैंडल्स कैरी किए थे।

 

और पढ़िए Photos: ग्रैमी अवॉर्ड्स पाने वाली सिंगर नाओमी जुड का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा

 

 

उन्होंने अपने मेकअप को ओपन स्लीक वेव हेयरस्टाइल और ब्राइट रेड लिपस्ट‍िक के साथ कंप्लीट किया था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। ब्लैक कलर की ड्रेस में सोफी बेइंतहा खूबसूरत दिखीं और उन्होंने अपने लुक से महफिल लूट ली। वहीं जो जोनस ने व्हाइट टक्स विद लॉन्ग लेस coattail फ‍िन‍िश्ड आउटफ‍िट पहना था जिसके साथ उन्होंने गले में चेन डाली हुई थी।

कपल का लुक एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। इस बार की थीम ‘इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ थी। बता दें सोफी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोफी और जोई ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर अगले साल 2017 में इंगेजमेंट कर ली।

और पढ़िएMet Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का मेट गाला में जलवा, लूटी महफिल

 

 

बता दें आपको बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में बेटी को जन्म दिया था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना था तो वहीं जो जोनस ब्लैक एंज व्हाइट कोट पेंट में नजर आए थे।

जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई थी। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है । इससे पहले ये कपल साल 2019 में 1 मई को लॉस वेगास में शादी कर चुका था। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं।

 

 

 

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: नवरात्रि पर करना है विश या लगाना है व्हॉट्सएप स्टेटस, तो पढ़ें ये आर्टिकल

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: कल यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत...

Pathaan OTT Release: रातों की नींद उड़ाने आ रहा है पठान, आधी रात इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं शाहरुख खान

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here