---विज्ञापन---

Sushant-Rhea: सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर रिया ने पोस्ट की अनदेखी तस्वीरे, कहा- हर दिन याद आते हो

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम बदौलत एक मुकाम बनाते हैं। इन्हीं में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)। जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया पर राज किया। दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई थी। आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput […]

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम बदौलत एक मुकाम बनाते हैं। इन्हीं में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)। जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया पर राज किया। दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई थी। आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) की दूसरी पुण्यतिथि है। फैन्स उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

जहां फैंस और कई सेलेब्स दिवगंत एक्टर को याद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि रिया और सुशांत किसी वेकेशन ट्रिप पर हैं। जहां एक पिक्चर में रिया सुशांत को किस कर रही हैं तो दूसरी तस्वीर में एक्टर उनके साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा है कि, ‘Miss you every day’। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत और रिया की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि एक्ट्रेस फिर सुशांत के साथ लिव इन में रहने लगी थी। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया उनका फ्लैट छोड़ कर चली गई थीं।

जानकारी के लिए आपको बता दें साल 2020 में 14 जून के दिन ही सुशांत का शव उनके फ्लैट में मिला था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि सुशांत ने ऐसा क्यों किया आज तक यह वजह सामने नहीं आई है। फैंस के लिए आज भी सुशांत की मौत एक पहेली बनी हुई है।

First published on: Jun 14, 2022 12:45 PM