Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

भोजपुरी स्टार Pawan Singh का ये गाना मचा रहा धूम, चंद दिनों में मिले 35M से ज्यादा व्यूज, देखें Video

Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक गाना तहलका मचा रहा है। गाने के वीडियो को 35M से अधिक व्यूज मिल चुका है...

Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का एक गाना तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 35 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। अगर आपका भी मूड खराब है तो यकीन मानिए पवन सिंह का यह सॉन्ग आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

पवन सिंह का गाना मचा रहा धूम

दरअसल, पवन सिंह के इस गाने का टाइटल का राजा जी (Raja Ji) है और उन्होंने इसे फेमस फीमेल भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह (Shivani Singh ) संग मिलकर गाया है। दोनों की आवाज में इस इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। जितना ज्यादा इस गाने को सुना जा रहा है उतना ही इसके वीडियो को भी पसंद किया जा रहा है, जिसमें पवन सिंह और एक्ट्रेस आस्था सिंह (Aastha Singh) हैं। दोनों वीडियो में दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं और जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद इस परी के प्यार में पागल हुए टाइगर श्रॉफ

व्यूज पहुंचा 35M के पार

राजा जी सॉन्ग के वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट के साथ ऊपर ब्लेजर पहने हुए हैं। वहीं, आस्था सिंह ने ग्रीन कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। दोनों वीडियो में जमकर डांस कर रहे हैं और लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। आस्था सिंह अपनी अदाओं से और शानदार डांस मूव्स से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। यही वजह है कि अभी तक वीडियो को 35M से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

कुंदन प्रीत ने लिखा है राजा जी सॉन्ग (Pawan Singh Raja Ji Bhojpuri Song)

सिंगर पवन सिंग के इस राजा जी भोजपुरी सॉन्ग को कुंदन प्रीत (Kundan Preet) ने लिखा है। जबकि, म्यूजिक श्याम सुन्दर और कंपोजिसन सरगम आकाश ने किया है। वीडियो को देखने के बाद आप भी नाचने पर मजबूर हो जाएंगे।

लोग पवन सिंह की कर रहे तारीफ

अब, इस सॉन्ग के रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन यह आज भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को सुनने के बाद पवन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”कौन- कौन मानता है कि जब पावरस्टार गाते है तो दिल छू जाता है।” दूसरे ने लिखा, ”धन्य हैं ओ माता – पिता को जिन्होंने पवन भईया जैसे महान पुरुष को जन्म दिया है, जिनकी आवाज को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पसंद किए जाते हैं।” अन्य एक ने लिखा, ”शेर शेर ही रही।”

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

‘Fukrey 3’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ‘चूचा’ को बताया फिल्म की जान,  क्रिटिक ने दिए मूवी को इतने स्टार

Fukrey 3 First Review: कॉमेडी का का ओवरडोज लेकर आ रही है 'फुकरे 3' (Fukrey 3), जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here