Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Mandakini: फिल्म इंडस्ट्री में इस एक्ट्रेस की खूबसूरती का बजता था डंका, जानिए कहां हैं आजकल ‘मंदाकिनी’

Then And Now: फिल्में आती-जाती रहती है लेकिन कुछ किरदार हमारे जहन में बस जाते हैं। समय बीत जाने के बाद वो किरदार और एक्टर लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक्ट्रेस की हम आज बात करने जा रहे हैं। 80-90 दशक की चर्चित एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) की।   मंदाकिनी ने […]

Then And Now: फिल्में आती-जाती रहती है लेकिन कुछ किरदार हमारे जहन में बस जाते हैं। समय बीत जाने के बाद वो किरदार और एक्टर लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक्ट्रेस की हम आज बात करने जा रहे हैं। 80-90 दशक की चर्चित एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) की।

 


मंदाकिनी ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना लिया था। शानदार एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से उन्होंने इंडस्ट्री से खास जगह बनाई थी। आज भी एक्ट्रेस के हुस्न के चर्चे होते हैं। आइए आज जानते हैं मंदाकिनी के जिन्दगी के कुछ अनसुने किस्से:

 

और पढ़िएमम्मी गौरी खान ने इस अंदाज में दी अबराम को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया क्यूट वीडियो

गौरतलब है कि मंदाकिनी (Mandakini) 80 के दशक की वह खूबसूरत अभिनेत्री हैं जिनकी खूबसूरती के चर्च आज भी होते हैं। आज एक्ट्रेस बेशक फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन फैन्स के दिलों में आज भी उनके लिए खास जगह है। आपको बता दें कि मंदाकिनी ने राज कपूर (Raj Kapoor)की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) में अपनी दिलकश अदाओं से लोगों की नींदे उड़ा दी थी। उस समय में यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

ऐसा कहा जाता है कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली के हिट होने का कारण एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती भी थी। इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलरिटी में गजब का इजाफा हुआ था। इस मूवी के बाद एक्ट्रेस रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। आज भी फैंस के बीच इस मूवी का गजब क्रेज देखने को मिलता है।

इसी बीच साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड छोड़ दिया और खबरों की मानें तो उन्होंने मोंक रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। मंदाकिनी ने शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं किया। आपको बता दें कि करियर के बुलंदी पर उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं।

अपने फिल्मी सफर में उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ। बीते दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई और फैन्स के साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। आपको बता दें कि पहाड़ी लड़की मंदाकिनी का लुक अब पहले के मुकाबले काफी बदल गया है। हालांकि एक्ट्रेस अब भी बेहद खूबसूरत हैं। फैन्स उनका स्टनिंग लुक देख दंग रह गए हैं।

और पढ़िए माधुरी दीक्षित संग एक फ्रेम में नजर आए सलमान-शाहरुख, धक-धक गर्ल ने शेयर की खास तस्वीर

आपको बता दें कि शादी के बाद मंदाकिनी ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा बताया जाता है कि मंदाकिनी अब मुंबई में रहती हैं और एक तिब्बती सेंटर के साथ योगा सेंटर भी चलाती हैं। मंदाकिनी अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें फैन्स के संग शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में मंदाकिनी ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बहुत जल्द मनोरंजन की दुनिया में दोबारा वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही अपने बेटे साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 28, 2022 11:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.