---विज्ञापन---

Sakshi Dhoni Looks: धोनी की पत्नी साक्षी के ग्लैमरस लुक नहीं किसी एक्ट्रेस से कम, हर अंदाज चुरा लेता है दिल

Sakshi Dhoni Looks : भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली साक्षी का हर लुक बेहद ही स्टाइलिश होता है। सभी उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं और […]

Sakshi Dhoni Looks, Sakshi Dhoni, Lifestyle

Sakshi Dhoni Looks : भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली साक्षी का हर लुक बेहद ही स्टाइलिश होता है।

सभी उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं और लुक को फॉलो भी करते हैं। बेशक साक्षी ग्लैमरस भरी दुनिया से दूरी बनाकर रखती हैं लेकिन फिर भी पार्टी या इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम करने में सबसे आगे रहती हैं। आज हम आपके लिए साक्षी धोनी के कुछ खास और स्टाइलिश लुक लेकर आ रहे हैं जो आपके होश उड़ा सकते हैं।

साक्षी धोनी स्टाइलिश लुक Sakshi Dhoni Looks 

साक्षी धोनी बेशक कोई एक्ट्रेस न हों लेकिन उनके स्टाइल किसी से कम भी नहीं हैं। इस फोटो में साक्षी ने मल्टी कलर आउटफिट पहना हुआ है जिसमें साक्षी कहर बरपा रही हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लास लगाए हुए हैं जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो उनके इस स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं।

व्हाइट कलर के इस आउटफिट में साक्षी का लुक बेहद गार्जियस लग रहा है। आंखों में काजल, मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट ओपन हेयर से उन्होंने अपने लुक को कैरी किया है। अगर किसी को पार्टी में जाना हो तो उनके इस लुक से आइडिया ले अपने आपको सबसे स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

पिंक कलर के हैवी लहंगे में साक्षी धोनी बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। आप भी किसी खास की शादी में जा रही हैं तो इस लुक से टिप्स लेकर सभी को इंप्रेस कर सकती हैं।

अगर आप समर्स में कूल रहने के लिए कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं तो साक्षी की तरह फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। सिंपल लुक और ओपन हेयर के साथ लुक को कंप्लीट कर आप गर्मी में भी कूल-कूल फील कर सकती हैं।

First published on: Apr 28, 2023 02:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.