---विज्ञापन---

Kajol Birthday: काजोल को पति अजय देवगन ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, कही ये बात

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आज एक्ट्रेस अपना 48 वां जन्मदिन (Kajol Birthday) मना रही हैं। काजोल के बर्थडे के मौके पर पति अजय देवगन (Ajay Devgan) ने बेहद खास अंदाज में विश किया है। दरअसल सिंघम अजय देवगन […]

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आज एक्ट्रेस अपना 48 वां जन्मदिन (Kajol Birthday) मना रही हैं। काजोल के बर्थडे के मौके पर पति अजय देवगन (Ajay Devgan) ने बेहद खास अंदाज में विश किया है।

दरअसल सिंघम अजय देवगन ने पत्नी काजोल के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ‘अजय अपना फोन दिखाते हैं। इसमें काजोल के नाम से कॉल आ रहा है और अजय उसे रिसीव करते हैं, जिसके बाद एक एक कर बर्थडे गर्ल काजोल की खूबसूरत तस्वीरें दिखने लगती हैं। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है और अपनी मुस्कान से फैंस का दिल जीतती देखी जा सकती हैं।

अजय ने काजोल के इस वीडियो के साथ शानदार कैप्शन भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘जब ये कॉल करती हैं तो, मैं कभी फोन उठाने से नहीं चूकता’। इसके बाद अजय ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट काजोल।’ सोशल मीडिया पर अजय देवगन का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।फैंस को अजय का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि अजय और काजोल इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। इस जोड़े ने 24 फरवरी, 1999 को अपने मुंबई स्थित घर पर शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल के 2 बच्चे हैं न्यासा देवगन और युग देवगन। इन दिनों ऐसी खबरें छाई है कि न्यासा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

First published on: Aug 05, 2022 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.