---विज्ञापन---

‘वो अभी भी मुझसे बात कर रही है…’, साउथ एक्टर ने अपनी 16 साल की बेटी की आत्महत्या के बाद कही ये बात

Vijay Antony On Daughter Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) के घर पर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की बेटी ने खुदखुशी कर ली।16 साल की उम्र में एक्टर की बेटी मीरा ने 19 सितंबर को सुसाइड कर लिया। अब एक्टर और उनका […]

vijay antony,Vijay Antony daughter death,Vijay Antony note
Image Credit : Google

Vijay Antony On Daughter Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विजय एंटनी (Vijay Antony) के घर पर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की बेटी ने खुदखुशी कर ली।16 साल की उम्र में एक्टर की बेटी मीरा ने 19 सितंबर को सुसाइड कर लिया। अब एक्टर और उनका पूरा परिवार इस गम से उभरने की कोशिश कर रहा है। साथ ही केस में जांच की जा रही है। ऐसे में अब एक्टर का एक नोट सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बेटी के लिए लिखा इमोशनल नोट (Vijay Antony On Daughter Death)

अब विजय एंटनी का बेटी की मौत के बाद रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने पहली बार इस हादसे पर खुलकर बात की है। विजय एंटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर कर अपने हाल बयां किया है। उनका ये इमोशनल नोट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग भी इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 37 साल तक इस उम्मीद में सूट सिलाकर मैचिंग टाई पहनते थे Dharmendra, फिर हुआ कुछ ऐसा कि छलक आए थे आंसू

एक्टर का छलका दर्द (Vijay Antony On Daughter Death)

विजय एंटनी ने बेटी के निधन पर बात करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे लोगों, मेरी बेटी मीरा एक प्यारी और बहादुर लड़की है। वो अब एक बेहतर और शांत जगह पर है जहां जाति, पंथ, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी और दुश्मनी नहीं है। वो अभी भी मुझसे बात कर रही है। मैंने उसके साथ खुद को खो दिया है। मैंने अब उसके साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। मैं अब उसकी ओर से अच्छे काम करूंगा और वो उनकी शुरुआत करेगी। आपका विजय एंटनी।’

मीरा पढाई में काफी होनहार थी (Vijay Antony On Daughter Death)

एक्टर की पोस्ट को देखने के बाद हर कोई उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहा है। 16 साल की मीरा ने घर पर फांसी लगाकर जब अपनी जान ली तब उसी के साथ विजय ने भी अपने दिल का एक हिस्सा खो दिया। बताया जा रहा है कि मीरा लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और उसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। पढाई में मीरा काफी होनहार थी। वो अपने स्कूल की बेस्ट परफॉर्मर थी साथ ही चेन्नई के सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में कल्चरल सेक्रेटरी हेड की पोजीशन पर थी।

First published on: Sep 22, 2023 11:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.