---विज्ञापन---

ग्रैंड वेलकम देख खुली रह गईं परिणीति की आंखें, राघव की फैमिली के लिए बोलीं दी ये बात

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने बीते महीने 24 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में धूमधाम शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों की हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया छाई हुई हैं। इस कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा की गृह प्रवेश की […]

Parineeti Chopra-Raghav Chadha
Parineeti Chopra-Raghav Chadha

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने बीते महीने 24 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में धूमधाम शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों की हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया छाई हुई हैं। इस कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा की गृह प्रवेश की वीडियो भी सामने आ गई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

परिणीति का गृह प्रवेश (Parineeti Chopra-Raghav Chadha)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब बी टाउन के फेमस कपल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आए दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आती ही रहती है। अभी दोनों की शादी का खुमार ही लोगों पर से नहीं उतरा था कि अब परिणीति के गृह प्रवेश का वीडियो सामने आ गया है।

सोशल मीडिया पर छाया

इस वीडियो को FourFoldPictures ने शेयर किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कितनी धूमधाम से चड्ढा फैमिली ने अपनी बहू का वेलकम किया जिसे देख खुद परिणीति चोपड़ा भी हैरान रह गईं। ढोल-नगाड़े, जबरदस्त आतिशबाजी और लाइटिंग देख एक्ट्रेस हैरान रह गईं। इसके बाद एक-एक कर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रस्में हुईं और इस दौरान कुछ गेम्स भी हुए जिसमें पूरी फैमिली ने खूब मस्ती की।

परिणीति ने बताया बेस्ट फैमिली

गेम्स खेलते हुए दोनों ने ये भी बताया कि किसने पहले अपने प्यार का इजहार किया। उसके बाद परिणीति ने हाथों की छाप लगाते हुए और अक्षत से भरे कलश को गिराकर घर में एंट्री ली। वीडियो के लास्ट में परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल की खूब तारीफ करते हुए नजर आईं। तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि ये फैमिली वर्ल्ड की बेस्ट फैमिली है। वीडियो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल गया। मिनटों में इस वीडियो पर हजारों और अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं।

First published on: Oct 06, 2023 08:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.