फैंस को आया पसंद (Mission Raniganj Keemti Song Release)
फिल्म का ये गाना प्यार के सार और एक्टर्स द्वारा निभाए गए किरदारों, सरदार जसवंत सिंह गिल और निर्दोश कौर के बीच के खास रिश्ते की खूबसूरती दिखा रहा है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद अब लोगों की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि छोड़ेगी कॉलेज और शहर, फिर रंग दिखाएगा ईशान
‘कीमती’ एक म्यूजिकल रत्न है जिसे विशाल मिश्रा के जानदार म्यूजिक के साथ दिखाया गया है। इसे कौशल किशोर ने लिखा है, जबकि शबीना खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।
यह भी पढ़ें : ’12th Fail’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, Vikrant Massey का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश
ये हैं फिल्म के स्टार्स (Mission Raniganj Keemti Song Release)
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म ‘रुस्तम’ के बाद टीनू सुरेश देसाई की अगली थ्रिलर भी है।