---विज्ञापन---

मुसीबत में फंसी कार्तिक आर्यन की Aashiqui 3! फिल्म की घोषणा कर पछता रहे मेकर्स

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों मुकेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता आखरी बार कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, जब से फिल्म मेकर मुकेश भट्ट ने ‘आशिकी […]

AASHIQUE 3

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों मुकेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता आखरी बार कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, जब से फिल्म मेकर मुकेश भट्ट ने ‘आशिकी 3’ की घोषणा की है, तबसे ही कार्तिक सुर्खियों में छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी Tiger 3, बस कुछ ही घंटों में शुरू होगी एडवांस बुकिंग

इसलिए निराश हैं मुकेश भट्ट (Aashiqui 3)

इस बीच फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने एक ऐसी बात कही है, जिसे जानकार हर कोई हैरान रह गया है। मुकेश को इस बात का बेहद अफसोस है कि उन्होंने ‘आशिकी 3’ की अनाउंसमेंट इतनी जल्दी क्यों कर दी। मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश भट्ट फिल्म से जुड़ी अफवाहों पर निराश हैं। उन्होंने कहा, ”हमें इतनी जल्दी अनाउंसमेंट नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं।”

‘हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं’

अनुराग बसु फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। मगर अनुराग इन दिनों कईं दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वे देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं। मुकेश भट्ट ने कहा कि अगर कार्तिक आर्यन को स्क्रिप्ट पसंद आएगी तभी फिल्म की म्यूजिक पर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं।”

आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म (Aashiqui 3)

बता दें कि साल ‘आशिकी 3’ आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश भट्ट ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। वहीं साल 2013 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में ‘आशिकी 2’ बनाई गई थी। इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने डेब्यू किया था। वहीं, अब फैंस ‘आशिकी 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Nov 04, 2023 03:17 PM