Veteran Filmmaker Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता के. राजन का निधन हो गया है. ‘ब्रममाचारिगल’ और ‘निनाइकोथा नालियाई’ जैसी फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर के. राजन रविवार 17 मई को अपने चेन्नई वाले घर में मृत पाए गए. उनकी जानकारी सोशल मीडिया और लोकल न्यूज चैनल्स के जरिए मिली. उन्होंने 85 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर राजन ने खुद ही अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है.
VIDEO | Tamil film producer K Rajan dies by suicide at the age of 85 in Chennai. Visuals from his residence.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TBcXa1BsaY---विज्ञापन---— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2026
फेमस फिल्ममेकर का निधन
तमिल सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर के. राजन के निधन को लेकर खबरों में कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद की जान ली है. हालांकि, सूचना मिलते पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अभी तक उनकी मृत्यु का वास्तविक कारण नहीं बताया है. पुलिस का ये भी कहना है कि वो अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर यह सच में उन्होंने अपनी जान ली है, तो उन्हें ये सब करने के लिए किसने प्रेरित किया.

एक्ट्रेस ने व्यक्त किया शोक
के राजन के निधन की खबर पर एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने अपने X हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बेहद दुखद खबर. फिल्म जगत के हमारे प्रिय सदस्य, निर्माता के राजन सर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. उनकी आत्महत्या करना बेहद दुखद है. वे बहुत ही सम्माननीय व्यक्ति थे और सच बोलने से कभी नहीं हिचकिचाते थे. यह बहुत दुखद है. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

उनकी कमी बहुत खलेगी
वहीं, प्रोड्यूसर जी धनंजययन ने भी एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘निर्माता और वितरक थिरु के राजन सर के आत्महत्या से हुए निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. ये सब अविश्वसनीय है, क्योंकि वे मेरे जीवन में आए सबसे साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्तियों में से एक थे. बेहद एनर्जेटिक और बेबाक राय रखने वाले. तमिल सिनेमा को कई अहम मौकों पर उनके दिए गए उनके समर्थन की बहुत कमी खलेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’