Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को हैरान कर देते हैं. सलमान पोस्ट के जरिए कुछ ऐसी बातें करते हैं, जिनमें उनकी जिंदगी के गहरे अनुभव और सोच झलकती है. यही नहीं, हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बारे में कई मिथक तोड़े. और अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन उन्होंने अकेले होने और तन्हा होने के बारे में लिखा है. अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने आप अपने दिल की बात लिखी.
‘अकेलापन’ और ‘तन्हाई’ पर सलमान खान
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘मेरे हिसाब से खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं- अकेला और तन्हा. अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब होता है, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता. अब इसके बाद आपको ये पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है.’
फैंन को हुई भाईजान की चिंता
इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार्स में से एक सलमान खान का ये पोस्ट मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उनके लाखों चाहने वालों ने कमेंट कर उनसे पूछने लगे कि, आपको क्या दर्द है?, एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सिंगल लाइफ से परेशान हैं’. वहीं कई यूजर्स ने उनका हाल जानना चाहा. उनके एक फैन ने बोला, ‘ऐसा लगता है कि मशहूर हस्ती होने के बावजूद आप अंदर से पूरी तरह टूट चुके हैं.’

अगस्त में होगा सलमान खान का कमबैक
बात करें वर्कफ्रंट की तो, सलमान खान ने हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में कैमियो किया था. वहीं सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होनी है. इसके अलावा भाईजान ने नयनतारा के साथ दिल राजू की फिल्म SVC 63 का भी ऐलान किया है. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, पर नाम अभी तय नहीं किया गया है.