Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ सुपरस्टार्स के व्हाट्सएप ग्रुप में होती कैसी बातें? एक्टर नानी ने खोला राज

सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो 1 मई को रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कि नानी ने व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में बात की है और बताया है कि उन्होंने इस ग्रुप को क्यों म्यूट किया हुआ है।

---विज्ञापन---

Actor nani
Actor nani

साउथ जगत के फिल्म स्टार्स को लेकर इंडस्ट्री में अफवाह है कि यहां सभी बड़े सुपरस्टार्स का एक बहुत बड़ा व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें वो लोग काफी सारे बातें करते हैं। एक साउथ एक्ट्रेस ने इस ग्रुप के बारे में खुलासा किया था और अब साउथ फिल्मों के एक्टर नानी ने इस ग्रुप को लेकर चर्चा की है। सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो 1 मई को रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं कि नानी ने व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में बात की है और बताया है कि उन्होंने इस ग्रुप को क्यों म्यूट किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: HIT 3 से पहले ओटीटी पर देख डालें ये वॉयलेंस से भरी फिल्में,1 तो टीवी पर हुई बैन!

---विज्ञापन---

व्हाट्सएप ग्रुप पर क्या बोले नानी

साउथ सुपरस्टार्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें नानी भी हैं। मगर एक्टर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अव वो ग्रुप ज्यादा एक्टिव नहीं है। एक्टर नानी ने कहा, ‘हां, एक व्हाट्सएप ग्रुप है, लेकिन ये बहुत सक्रिय नहीं है। कुछ लोगों के नंबर बदल गए…किसी तरह ये खत्म हो गया। हम सभी ने मिलकर फैसला किया कि हमें एक ग्रुप बनाना चाहिए।’

---विज्ञापन---

व्हाट्सएप ग्रुप में होती कैसी बातें?

ऐसी अफवाहें है कि राम चरण,जूनियर एनटीआर, राणा दग्गुबाती, अल्लू अर्जुन और सूर्या समेत 143 साउथ स्टार्स इस व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। साउथ एक्टर ने नानी ने इस दौरान बताया, ‘कुछ चुटकुले या मजेदार चीजें फॉरवर्ड की जाती थीं और इसी तरह की चीजें होती थीं। दस साल पहले, हम नए ट्रेलर पोस्ट करते थे ताकि जो भी इसे पसंद करता था वह इसे साझा करता था या रिस्पॉन्स देता था। अब ऐसा नहीं है।’

---विज्ञापन---

नानी ने ‘म्यूट’ कर रखा ग्रुप

सुपरस्टार नानी ने आगे कहा, ‘मैंने उस समूह को म्यूट कर दिया है क्योंकि हर समय,कोई न कोई हमेशा किसी न किसी चीज़ पर प्रतिक्रिया करता रहता है, और हमें काम भी करना होता है, है न?’ नानी स्टारर ‘हिट: द थर्ड केस’ काफी क्रिमिनल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लड़ाई-झगड़ा और चाइल्ड अब्यूज जैसी चीजे देखने को मिलने वाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Misha Agrawal का आखिरी वीडियो आया सामने, इमोशनल पोस्ट में छलका को-इन्फ्लुएंसर का दर्द

First published on: Apr 26, 2025 06:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola