---विज्ञापन---

Ram Charan की भगवान में आस्था देख फैंस का पसीज गया दिल, जानिए क्यों हो रही इतनी तारीफ

Ram Charan Visit Siddhivinayak Temple : साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चिरुथा’ से एक्टिंग का सफर शुरू किया था। उनके इस सफर को लगभग 16 साल बीत गए हैं। राम चरण को इस फिल्म से खूब फेम मिला है। आज भी उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। […]

Ram Charan Visit Siddhivinayak Temple
Image Credit : Google

Ram Charan Visit Siddhivinayak Temple : साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चिरुथा’ से एक्टिंग का सफर शुरू किया था। उनके इस सफर को लगभग 16 साल बीत गए हैं। राम चरण को इस फिल्म से खूब फेम मिला है। आज भी उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। इसी बीच सुपरस्टार अब एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जी हां आज राम चरण दर्शन करने के लिए मुबंई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।

उमड़ पड़ी फैंस की भीड़ (Ram Charan Visit Siddhivinayak Temple)

राम चरण ने मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया जिसके बाद से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस दौरान राम चरण ब्लैक कुर्ता और गमछा में दिखाई दिए हैं। उन्होंने पैरों में चप्पल या जूता कुछ भी नहीं पहने हुए थे। स्टार के इन भारतीय संस्कारों को देखकर लोग इनकी खूब तरफदारी कर रहे हैं। जिस समय मंदिर में राम चरण बप्पा की पूजा अर्चना संपन करके निकले तो फैंस उनके चारों तरफ जमा हो गए और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

यह भी पढ़ें : Ranbir Kapoor को ED ने भेजा समन, जानिए किस मामले में होगी पूछताछ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राम चरण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें सिद्धिविनायक मंदिर हमारे देश का सबसे पूजनीय मंदिरों में प्रसिद्ध है। यहां अक्सर पूज्य के लिए बड़े बड़े सेलिब्रिटीज की भीड़ मौजूद रहती है। इस मदिर में सभी प्रकार के धर्मों के लोग आते हैं। बताया जाता है कि बाप्पा की मन से पूजा अर्चना करने से मन को शान्ति मिलती है।

यूजर्स ने किए कमेंट (Ram Charan Visit Siddhivinayak Temple

वीडियो देखने के बाद यूजर्स राम चरण कि खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा – ‘जेंटलमेन है बंदा ऐटिटूड नहीं है भाई।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये बहुत अच्छा एक्टर हैं।’

मालूम हो कि, राम चरण जल्द ही फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।

First published on: Oct 04, 2023 04:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.