Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thalapathy69 पर बड़ा अपडेट, गणतंत्र दिवस पर मिलेगा Vijay के फैंस को तोहफा

Vijay Thalapathy Movie Thalapathy69: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की लास्ट मूवी 'थलापति 69' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। विजय अपने फैंस को गणतंत्र दिवस पर खास तोहफा देने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Vijay Thalapathy Movie Thalapathy69: साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। विजय की आखिरी मूवी ‘थलापति 69’ को लेकर अपडेट आया है। एक्टर अपने फैंस को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर तोहफा देने वाले हैं। इस दिन एक्टर के करियर की लास्ट मूवी का पोस्टर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म बनाने वाली केवीएन प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की घोषणा की है। आइए आपको भी बताते हैं फिल्म से जुड़े और कौन-से अपडेट्स आए हैं।

यह भी पढ़ें: Naomika Saran कौन? Akshay Kumar से है खास कनेक्शन, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

---विज्ञापन---

मेकर्स ने की घोषणा

मूवी के प्रोडक्शन हाउस ने एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘मूवी पर हम अपडेट लेकर आए हैं। ‘थलापति 69′ का 69% काम पूरा हो गया है। वहीं इसका फर्स्ट लुक 26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।’ खबर सुनते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मूवी की सक्सेस के बाद विजय फिल्मों छोड़ने वाले अपने विचार पर एक बार फिर विचार करेंगे।

विजय की आखिरी मूवी

थलापति विजय ने फिल्में छोड़ने मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि ये उनकी आखिरी मूवी होगी। इसके बाद वो पूर्ण रूप से राजनीति में उतरने वाले हैं और अपने राज्य के लोगों के लिए काम करेंगे। जिन लोगों ने उन्हें पूरी जिंदगी सपोर्ट किया है विजय अब उन लोगों की सेवा करते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

ये कलाकार भी मूवी में आएंगे नजर

‘थलापति 69’ की बात करें तो ये मूवी इसी साल रिलीज होगी। मूवी में विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मलयालम एक्ट्रेस ममिता बैजू, डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन, एक्ट्रेस प्रियामणि और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उम्मीद है कि ये बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। वहीं मूवी पोंगल के समय पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vedang Raina संग डेटिंग पर क्या बोलीं Khushi Kapoor? प्रपोज पर शॉकिंग खुलासा

First published on: Jan 25, 2025 01:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola