Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 October: मंजरी पर फूटा अक्षरा का गुस्सा, क्या अभिमन्यु तोड़ा देगा रिश्ता!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 October 2023: अक्षरा गुस्से में मंजरी के पास आती है और उसे भला-बुरा सुनाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 October 2023
pic credit: Google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 October 2023: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप आने वाला है और इस समय अक्षरा और अभिमन्यु की शादी एक बार फिर रूक गई है और इस बार तो पुलिस अभिमन्यु को पकड़ कर जेल ही ले गई है। अभिमन्यु पर अपने ही हॉस्पिटल में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है और सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब मंजरी ने कराया है ताकि वो शादी को रोक सके।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने खरीदी न्यू लग्जरी कार, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे अपने सपने का आशीयाना

अभिमन्यु होगा गिरफ्तार (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 October 2023)

अभिमन्यु और अक्षरा दोनों कोर्ट मैरिज के लिए काफी खुश होते है और अक्षु खुशी से शादी के पेपर पर साइन करती है और फिर अभिमन्यु की बारी आती है। घर पर मंजरी भगवान की आरती है कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी रूक जाए। वो उदास होते हुए भगवान से बस शादी टूटने के लिए ही दुआ करती है। वहीं, अभिमन्यु के साइन करने से पहले ही पुलिस कोर्ट पहुंच जाती है और बोलती है कि अभि पर धोखेधड़ी का आरोप लगा है और वो उसे गिरफ्तार करने आए हैं।

अक्षरा को लगा धक्का (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 October 2023)

अक्षरा पुलिस से बात करती है तो वो उसे बताते है कि अभिमन्यु ने हॉस्पिटल से 15 करोड़ का गमन किया है और इस वजह से वो उसे गिरफ्तार करने आए हैं। अभिमन्यु को पुलिस गिरफ्तार करके ले जाती है और अक्षरा और उसकी पूरी फैमली उसकी बेल कराने के लिए वकीलों से बात करने लग जाते हैं। अक्षरा हॉस्पिटल जाती है और गुस्से में पार्थ को सुनाने लगती है कि उसने अभी के साथ ऐसा क्यों किया। पार्थ उसे बोलता है कि अभि ने गलत किया है और उसे सजा मिल रही है। अक्षरा के घर पर शेफाली आती है जिसे देखकर अक्षरा उसे समझाती है कि वो मंजरी को अभिमन्यु के जेल जाने के बारे में ना बताए। फिर शेफाली उसे बताती है कि यह सब मंजरी ने ही किया है।

अभिमन्यु के सामने आया सच

अक्षरा गुस्से में सीधे मंजरी के पास जाती है और उसे बोलती है कि वो सबसे अलग मां है और उसके गले लगती है। फिर मंजरी का सच अक्षरा सबके सामने लाते हुए कहती है कि आपने शादी तोड़ने और अभि को मुझसे दूर करने के लिए आपने अपने ही बेटे को जेल में भेज दिया। अक्षरा घर में ताली बजाते हुए एंट्री लेती है और उसे देखकर मंजरी का डर उसके चेहरे पर आ जाता है और वो घबरा जाती है। अभिमन्यु की बेल होती है और वो पार्थ के पास जाता है और उसे पता चल जाता है कि यह सब मंजरी ने किया है और महिमा भी मंजरी से कहती है कि अगर अभि को सच पता चला वो कभी लौट कर तुम्हारा चेहरा तक नहीं देखेगा। अब आने वाली एपिसोड में अभिमन्यु मंजरी से मिलने घर आएगा। जहां वो उससे अपना रिश्ता तोड़ने की बात कहेगा।

First published on: Oct 25, 2023 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.