---विज्ञापन---

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा और अभिमन्यु ने की कोर्ट मैरिज, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 16 October: अक्षरा को घर से भागकर अभिमन्यु ने कोर्ट मैरिज कर ली है और इस खबर से सब हैरान हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
pic credit: Google

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 16 October: स्टार प्लस का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इस समय अक्षरा अपने आने वाले बच्चे को अबॉर्शन कराने का फैसला ले लिया है और उसके लिए वो हॉस्पिटल भी पहुंच गई। अक्षरा के इस फैसले के पीछे मंजरी और उसका बेटा अभीर है क्योंकि वो दोनों ही अक्षरा को बोल देते है कि वो इस बेबी के आने से खुश नहीं है। अभीर पर अक्षरा हाथ उठा देती है जिसके बाद वो घर छोड़कर निकल जाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Haryanvi bold Dance Video: दुपट्टा गिरा मुस्कान बेबी ने स्टेज पर उछल-उछल कर लगाए ठूमके, वीडियो वायरल

अभीर पहुंचा हॉस्पिटल (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 16 October)

अभीर को हॉस्पिटल में देख अक्षरा का दिमाग खराब हो जाता है और वो काफी इमोशनल हो जाती है। वहीं, मंजरी भी उसे बोल देती है कि वो अपने और अभिनव के बच्चे की वजह से अभीर को इग्नोर कर रही है। अक्षरा यही सब सोचते हुए किसी को बिना बताए अपना अबॉर्शन कराने डॉक्टर के पास जाती है और उसे डरा देख डॉक्टर उससे बोलती है कि तुमने फॉर्म फिल कर दिया है। डॉक्टर की बात सुनकर वो फॉर्म फिल करती है जब तक डॉक्टर अक्षरा की फैमली डॉक्टर को फोन कर देती है।

अक्षरा को रोकेगा अभिमन्यु

फैमली डॉक्टर अभिमन्यु को फोन लगाती है लेकिन वो उस समय अभीर के पास बैठा होता है और उसे जल्दी उठने के लिए बोलता है। हालांकि थोड़ी देर बात अभिमन्यु को पता चलता है और वो दौड़ते हुए अक्षरा को रोकने जाता है। अभिमन्यु अक्षरा को खींचकर बाहर लाता है और उससे पूछता है कि तुम यहां क्या कर रही थी। इतने में ही अक्षरा उसके गले लगकर रोने लगती है और अभिमन्यु उसे संभालता है। अभिमन्यु घर जाकर मंजरी से लड़ता है और फिर अपना घर छोड़ देता है।

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 16 October)

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी को लेकर सब लोग परेशान होते हैं और अभीर भी ठीक हो जाता है। अक्षरा के घर पर अभिमन्यु उससे बोलता है कि उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए। अभिमन्यु की बात सुनकर अभीर बहुत खुश होता है और वो बोलता है कि अब मेरी फैमली पूरी होगी। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगी कि अभिमन्यु और अक्षरा चुपके से कोर्ट मैरिज कर लेंगे। आरोही को फोन आता है और वो सबको बताएगी कि अक्षरा और अभिमन्यु ने शादी कर ली है जिसे सुनकर सब लोग खुश हो जाएंगे। मगर मंजरी और मुस्कान का मुंह बन जाएगा।

First published on: Oct 16, 2023 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.