Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rubina Dilaik-Hina Khan पर भड़का एक्टर! TV की आंटीज़ बोल खूब चिढ़ाया! गुस्से में सुनाई खरी-खोटी!

रुबीना दिलैक और हिना खान ने अपने पॉडकास्ट में आसिम रियाज के रियलिटी शोज और टीआरपी से जुड़े दावों पर सवाल उठाए। रुबीना ने उनके व्यवहार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आसिम ने सोशल मीडिया पर दोनों को जवाब देते हुए ‘टीवी की आंटी-अंकल’ कहा और इंडस्ट्री की ‘पपेट’ बनने का तंज कसा। आसिम के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई और फैंस दो खेमों में बंट गए।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 3, 2026 15:28
Share :
Hina-Rubina

टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपने पॉडकास्ट ‘The 4 POV’ में एक्टर और बिग बॉस फेम आसिम रियाज के रियलिटी शोज में योगदान और टीआरपी को लेकर बात की थी। ये चर्चा आसिम को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस को जमकर जवाब दिया। दरअसल, पॉडकास्ट में हिना खान ने आसिम के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बैटलग्राउंड’ जैसे शोज की पॉपुलैरिटी में अपनी भूमिका बताई थी। हिना ने कहा कि आसिम ऐसा जताते हैं जैसे उनकी वजह से ही ये शोज पॉपुलर हुए। वहीं, रुबीना ने भी आसिम के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। रुबीना के मुताबिक, ‘बैटलग्राउंड’ की शूटिंग के दौरान आसिम का क्रू और क्रिएटिव टीम के साथ रवैया ठीक नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि आसिम गलत भाषा का इस्तेमाल करते थे। साथ ही रुबीना ने कहा कि उन्हें इस बात का घमंड है कि उनके किसी शो में आने से टीआरपी बढ़ती है। इसके बाद आसिम ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों को जवाब दिया। उन्होंने रुबीना और हिना को ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी-अंकल’ कहकर तंज कसा और लिखा कि वो हर रियलिटी शो में टीआरपी लाते हैं। साथ ही उन्होंने दोनों से कहा कि इंडस्ट्री की ‘पपेट’ बनकर अपने रोल निभाते रहें। आसिम का ये पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और यूजर्स भी दो खेमों में बंटे नजर आए।

First published on: Sep 03, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola