बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना लाखों लोग देखते हैं। हालांकि, अपने शानदार करियर के बावजूद करीना को अपनी जिंदगी के एक फैसले का आज भी अफसोस है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 11वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उस वक्त उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे और एक्टिंग को लेकर उनका जुनून इतना ज्यादा था कि उन्होंने अपने करियर को पढ़ाई से ऊपर रखा। इसके बाद उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका नहीं मिल पाया। करीना ने माना कि उस वक्त उनका फैसला उन्हें सही लगा था, लेकिन आज भी उन्हें इस बात का मलाल है कि वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। हालांकि, एक्ट्रेस को अपने करियर को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने अपने दिल की सुनी और खुद को एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया। अब करीना चाहती हैं कि उनके बच्चे तैमूर और जेह उनकी तरह पढ़ाई अधूरी न छोड़ें। एक्ट्रेस की बच्चों को साफ हिदायत है कि पहले अपनी पढ़ाई पूरी करो और उसके बाद अपने दिल की सुनो। गौरतलब है कि करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी पढ़ाई पूरी नहीं की थी। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रख दिया था।
---विज्ञापन---
Kareena Kapoor को एक बात का मलाल, Taimur-Jeh पर बनाया दबाव ! एक फैसले ने बदला जीवन!
करीना कपूर को आज भी 11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने का मलाल है। फिल्मों के ऑफर्स मिलने और एक्टिंग के जुनून के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। हालांकि, अपने करियर को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अब करीना चाहती हैं कि उनके बच्चे तैमूर और जेह अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद ही अपने सपनों का पीछा करें। खास बात ये है कि उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी 17 साल की उम्र में फिल्मों के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी।
First published on: Sep 03, 2026 03:24 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola