Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

1000 रुपये देकर बेटी से बर्तन धुलाती है ये फेमस एक्ट्रेस, अकेले बाहर जाने पर भी लगाई थी रोक

Shweta Tiwari: इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की पेरेंटिंग कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 6, 2025 19:15
Share :

Shweta Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भले ही दो शादियां की हों लेकिन उनकी दोनों ही शादियां सफल नहीं हो सकीं। एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों पलक तिवारी और रेयांश तिवारी को अकेले पाल रही हैं। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने दोनों बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए स्ट्रिक्ट रही हैं। दोनों बच्चों को पैसों की कीमत बताने के लिए वह उन्हें पॉकेट मनी देती हैं। श्वेता ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी पलक के लिए कुछ रूल बनाए हुए थे। वह 11 बजे के बाद पलक को घर से बाहर जाने की परमिशन नहीं देती थीं।

घर के काम कराती हैं श्वेता तिवारी

श्वेता ने बताया था कि पार्टी के लिए भी वह पलक को अकेले नहीं जाने देती थीं। श्वेता तिवारी ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी पलक तिवारी से घर का काम कराती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने पलक को एक बजट दिया हुआ है, जिसमें मैं उसे 25 हजार रुपये खर्च करने तक की परमिशन देती हैं। अगर वह उससे ज्यादा पैसे खर्च करती हैं, तो उसे पता होता है कि घर का काम करना होगा। बर्तन धुलने के लिए मैं उसे 1000 रुपये देती हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani हुए थे धोखाधड़ी का शिकार! करीबी दोस्त के फ्रॉड पर एक्टर का छलका दर्द

First published on: Sep 06, 2025 07:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो