Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arjun Bijlani हुए थे धोखाधड़ी का शिकार! करीबी दोस्त के फ्रॉड पर एक्टर का छलका दर्द

Arjun Bijlani: एक्टर अर्जुन बिजलानी का दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में पिता को खो देने के बाद उन्हें मोटी रकम को लेकर चूना लगाया गया था। उनके ही दोस्त ने उन्हें ठग लिया था।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 5, 2025 17:18
Share :
Photo Credit- Social Media

Arjun Bijlani: टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग के दौर को याद किया जब सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। यही नहीं उनके पक्के दोस्त ने उनके साथ पैसों को लेकर धोखाधड़ी कर दी थी। उन्हें लाखों का चूना लगाकर वो दोस्त भाग निकला था। आज भी वो वक्त अर्जुन याद करते हैं, तो उनकी आंखें भर आती हैं।

35 लाख रुपये का लगा चूना

अर्जुन बिजलानी ने इंटरव्यू में बताया कि किसी ने उन्हें बहुत ज्यादा लूट लिया था। उनका एक दोस्त था जो पैसों को ब्लैक एंड व्हाइट करता था। एक्टर ने बताया कि दोस्त ने उनसे पैसे लिए और फिर भाग निकला। इस तरह उन्हें 35 लाख रुपये का चूना लगा था। ये 2010 की बात है। अर्जुन ने बताया कि वह पैसे उन्होंने अपने घर के लिए रखे थे। पिता की मौत के बाद फाइनेंशियल क्राइसिस को याद करते हुए अर्जुन बिजलानी काफी इमोशनल हो गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डिवोर्स रूमर्स के बीच Arjun Bijlani पत्नी संग हुए रोमांटिक, वीडियो से ट्रोलर्स की बोलती कर दी बंद

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2025 05:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola