Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

1.5 एकड़ में फैला Mithun Chakraborty का बंगला, परिवार के हर मेंबर के लिए अलग कॉटेज, देखिए तस्वीरें

मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई वाला बंगला करीब 1.5 एकड़ में फैला है, जहां चारों तरफ हरियाली और परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग कॉटेज हैं। यहां जिम, ऑफिस और गेस्ट हाउस के साथ 22 पालतू कुत्तों के लिए भी खास जगह है। मिथुन और उनकी पत्नी को गार्डनिंग का शौक है। इस घर से उनकी पुरानी पीली Volkswagen Beetle भी जुड़ी है, जिसमें मुंबई के शुरुआती दिनों में उन्होंने करीब 15 दिन बिताए थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 14, 2026 15:36
Share :
Mithun Chakraborty

बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती की जिंदगी जितनी फिल्मी रही है, उनका मुंबई वाला आशियाना भी उतना ही खास है। मध आइलैंड में करीब 1.5 एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में चारों तरफ हरियाली, अलग-अलग कॉटेज और 22 पालतू कुत्तों के लिए भी खास जगह है। हाल ही में उनके छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने इस घर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। मिथुन ने बेहद मुश्किल हालात से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं था। आज उनके पास देशभर में कई प्रॉपर्टीज हैं और उनका मुंबई वाला बंगला उनकी शानदार जिंदगी की झलक दिखाता है। इस प्रॉपर्टी की खासियत यहां बने अलग-अलग कॉटेज हैं। परिवार के सदस्यों के लिए अलग जगह के अलावा यहां जिम, ऑफिस और गेस्ट हाउस भी मौजूद है। मिथुन और उनकी पत्नी के लिए भी एक अलग कॉटेज है। बंगले में 22 पालतू कुत्तों के लिए पर्याप्त जगह है और मिथुन व उनकी पत्नी को गार्डनिंग का भी शौक है। घर का सबसे इमोशनल हिस्सा उनकी पीली Volkswagen Beetle है। बताया जाता है कि मुंबई आने के शुरुआती दिनों में मिथुन ने करीब 15 दिन इसी कार में बिताए थे। आज भी वह इस कार को संभालकर रखते हैं।

First published on: Sep 14, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola