Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: कौन हैं तान्या मित्तल? जिन्होंने साइन किया सलमान खान के शो का कॉन्ट्रैक्ट

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की एंट्री पक्की बताई जा रही है। उन्होंने इस शो का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं तान्या अब सलमान खान के शो का हिस्सा हो सकती हैं।

Bigg Boss 19
'बिग बॉस 19' में कन्फर्म हुई इस हसीना की एंट्री। (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में एक हसीना की एंट्री पर मुहर लग गई है। अब तान्या मित्तल के शो ‘बिग बॉस 19’ में शामिल होने की खबर सामने आई है। न सिर्फ ये बताया जा रहा है कि तान्या मित्तल इस बार सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगी, बल्कि अब उन्हें लेकर एक अपडेट भी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल ने अब ‘बिग बॉस सीजन 19’ का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। यानी वो अब इस शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। तो चलिए जानते हैं कि तान्या मित्तल हैं कौन?

ये खास खिताब जीत चुकी हैं तान्या मित्तल

आपको बता दें, तान्या मित्तल मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 भी हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 31 कंटेस्टेंट्स के साथ कम्पटीशन किया था। 4 राउंड पूरे करने के बाद वो इस क्राउन तक पहुंची थीं। उन्हें उनकी इंटेलिजेंस के लिए इंटरव्यू में जज लोगों से 100 में से 100 नंबर मिले थे। वो मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। तान्या मित्तल ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। वो भारत की यंगेस्ट करोड़पतियों में से एक हैं।

---विज्ञापन---

महाकुंभ में बटोरी थीं सुर्खियां

तान्या मित्तल एक कामयाब यूट्यूबर, शायर और ऑथर हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। आपको बता दें, वो कई NGO के साथ जुड़ी हुई हैं और उन लोगों के लिए काम करती हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। वहीं, वो महाकुंभ के दौरान बेहद सुर्खियों में रही थीं। तान्या मित्तल ने प्रयागराज में झूंसी इलाके में हुई भगदड़ पर वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने अपनी नजरों के सामने इस भगदड़ में लाशों का ढेर देखा था। साथ ही इस दौरान कई लोगों की मदद भी की थी, जो अपने से दूर हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan और Jr NTR के बीच छिड़ी रियल ‘वॉर’? सोशल मीडिया पर मिले संकेत

---विज्ञापन---

बिजनेस और फैशन वर्ल्ड में कमाया नाम

आपको बता दें, तान्या मित्तल ने 19 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने हैंडीक्रॉफ्ट का स्टोर खोला था और ऑनलाइन बिजनेस से 2 साल में ही कामयाबी हासिल कर ली थी। अब वो बिजनेस और फैशन वर्ल्ड में नाम कमाने के बाद रियलिटी शो में भी कामयाबी हासिल करने आ रही हैं। उनकी खूबसूरती और इंटेलिजेंस अब इस शो में देखने को मिलेगी।

First published on: Aug 19, 2025 06:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो