Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 में जाने वाले हैं करण वाही? एक्टर ने कार्ड दिखाकर बढ़ाया सस्पेंस

Karan Wahi Break Silence on Bigg Boss 20 Wildcard Entry Rumours: टीवी एक्टर करण वाही ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड एंट्री की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले में क्या कुछ कहा.

Karan Wahi Break Silence on Bigg Boss 20 Wildcard Entry Rumours: सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाई और नोकझोंक ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में रीति तिवारी को उदिति सिंह पर किए गए भद्दे कमेंट के लिए जमकर फटकार लगाई. वहीं, इसी बीच टीवी एक्टर करण वाही के रिएलिटी शो में वाइल्डकार्ड एंट्री करने की अफवाहों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि करण वाही ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले में क्या कुछ कहा.

मैं बिग बॉस में…

करण वाही के ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री करने की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब एक्टर ने UNO के वाइल्ड कार्ड की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा कि यह उनका पसंदीदा कार्ड है. इसके बाद लोगों ने उनकी पोस्ट को ‘बिग बॉस 20’ में उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री से जोड़ दिया.

---विज्ञापन---

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे सीधे पूछा कि क्या वह ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड के तौर पर जाने वाले हैं. इस पर करण ने अपने कार्ड गेम के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं UNO और UNO में अपने पसंदीदा कार्ड के बारे में बात कर रहा था, मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं, कम से कम इस साल तो नहीं.’

कैसे उड़ी अफवाह?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, करण वाही ने कहा था कि दर्शक उन्हें बिग बॉस के घर में देख सकते हैं. इसके बाद शो में उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री की अटकलें और बढ़ गईं. इसी बीच उनके UNO पोस्ट ने इस चर्चा को और हवा दे दी. हालांकि, अब करण वाही के इस बयान के बाद ‘बिग बॉस 20’ में उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री की खबरों पर विराम लग गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola