मुंबई के ताज होटल में 26 सितंबर को मनीष मल्होत्रा का खास ‘मिजवान वेलफेयर फैशन शो’ आयोजित हुआ। इस बार का मौका बेहद खास था, क्योंकि शो ने अपने 15 साल पूरे किए। इस खास शाम के शोस्टॉपर बने आलिया भट्ट और विक्की कौशल, जिन्होंने अपने रॉयल अंदाज से रैंप पर चार चांद लगा दिए। आलिया और विक्की हाथों में हाथ डाले रैंप पर पहुंचे। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी और उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। कभी दोनों बातें करते दिखे तो कभी साथ हंसते नजर आए। देखते ही देखते उनके रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। आलिया आइवरी और सिल्वर टोन के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिस पर बारीक चिकनकारी कढ़ाई थी। डायमंड ज्वेलरी, खुले बाल और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। वहीं विक्की मिडनाइट ब्लू और व्हाइट-ब्लू टोन की चिकनकारी शेरवानी में बेहद रॉयल लगे। स्टेटमेंट नेकलेस ने उनके नवाबी लुक को और खास बना दिया। फैंस को दोनों की ऑन-रैंप केमिस्ट्री खूब पसंद आई। हालांकि, इस दौरान कई फैंस को रणबीर-आलिया और विक्की-कैटरीना की जोड़ी भी याद आई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इन जोड़ियों को रैंप पर देखने की इच्छा जताई।
---विज्ञापन---
Vicky Kaushal-Alia Bhatt ने लगाई रैंप पर आग, शाही अंदाज से लूटी महफिल, फैंस को आई RK-Katrina की याद!
मुंबई के ताज होटल में मनीष मल्होत्रा के मिजवान वेलफेयर फैशन शो के 15 साल पूरे होने पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक किया और अपनी शानदार केमिस्ट्री से महफिल लूट ली। आइवरी-सिल्वर लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं ब्लू-व्हाइट शेरवानी में विक्की का रॉयल अंदाज छा गया। दोनों के वीडियोज वायरल होते ही फैंस को रणबीर-आलिया और विक्की-कैटरीना की जोड़ी याद आ गई।
First published on: Sep 27, 2026 04:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola