Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर रिलीज हुई ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म, थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर सुपरहिट फिल्म 'आवारापन 2' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. सिनेमाघरों में 220 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली यह फिल्म फिलहाल ओटीटी पर रेंट बेसिस पर उपलब्ध है.

awarapan 2 releases on amazon prime video
awarapan 2 releases on amazon prime video

Awarapan 2 OTT Release: बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की इस साल की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद आखिरकार ओटीटी पर भी ग्रैंड एंट्री मार ली है! स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है. फैंस लंबे समय से इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे थे. सनी देओल की फिल्म को पछाड़ने वाली ‘आवारापन 2’ के ओटीटी रिलीज और इसकी रेंट डिटेल्स से लेकर लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, आइए जानते हैं पूरी कहानी…

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (Disha Patani) स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ अपनी इमोशनल और शानदार कहानी के दम पर हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रही थी. क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स पाने के बाद, फैंस की भारी डिमांड पर अब इस ब्लॉकबस्टर मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

रेंट और फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

फिल्म के डिजिटल राइट्स (Digital Rights Deal) थिएटर्स रिलीज से पहले ही प्राइम वीडियो के साथ फाइनल कर लिए गए थे. फिलहाल यह मूवी प्लेटफॉर्म पर रेंट बेसिस (Rent Basis) पर उपलब्ध है, जिसे देखने के लिए 349 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो का मंथली सब्सक्रिप्शन रखने वाले यूजर्स इसे 9 अक्टूबर से बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे.

14 अगस्त को हुई थी रिलीज

‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. थिएटर्स में इसका सीधा मुकाबला सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Bantwara 1947) से हुआ था, जिसमें इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली थी.

---विज्ञापन---

152 करोड़ का नेट कलेक्शन

फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 152 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन (Lifetime Net Collection) दर्ज किया था.

220 करोड़ पार वर्ल्डवाइड बिजनेस

90 करोड़ के बजट (Budget 90 Crore) में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपये से अधिक का धमाकेदार वर्ल्डवाइड कारोबार किया. कम बजट में इतना बड़ा बिजनेस करने की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola