Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20। गुस्से में आग-बबूला हुए Salman Khan, जमकर लगाई Rhiti Tiwari की क्लास, जानिए सबकुछ

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी और उनके ग्रुप की जमकर क्लास लगाई। काजी से जलन के आरोपों पर सलमान ने रीति को समझाया कि किसी को नीचे दिखाने से कोई बड़ा नहीं बनता। वहीं उदिती को लेकर रीति के कमेंट पर सलमान ने यंग, स्काउट और आसिफ को भी फटकार लगाई। काजी के उदिती के लिए स्टैंड लेने की सलमान ने तारीफ की, जिससे उदिती भावुक हो गईं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 27, 2026 16:30
Share :
Salman Khan

‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार इस बार काफी ड्रामे और टकराव से भरा रहा। सलमान खान घरवालों के पूरे हफ्ते का हिसाब लेकर पहुंचे। शुरुआत से ही उनके तेवर देखकर अंदाजा लग गया कि आज कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगने वाली है। एपिसोड में रैंकिंग टास्क के दौरान यंग को घरवालों को अपनी प्रायोरिटी के हिसाब से रैंक करना था। इसके बाद सलमान ने सवाल किया कि आखिर घर में कौन किससे जलता है। इस दौरान रीति तिवारी का नाम बार-बार काजी के साथ जोड़ा गया। अमन और माही ने भी कहा कि रीति को काजी से जलन होती है। सलमान ने रीति से कहा कि ऐसा सिर्फ घरवालों को ही नहीं, बल्कि बाहर दर्शकों को भी महसूस हो रहा है। इसके बाद सलमान ने उदिती को लेकर रीति के कमेंट पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यंग, स्काउट और आसिफ से सवाल किया कि उन्होंने रीति को रोकने के बजाय उनका साथ क्यों दिया। सलमान ने तीनों को जमकर फटकार लगाई। वहीं उदिती के लिए स्टैंड लेने पर सलमान ने काजी की तारीफ की। ये सुनकर उदिती भावुक हो गईं। सलमान ने स्काउट से काजी के सपोर्ट को एक्टिंग बताने की वजह भी पूछी। साथ ही गुल्लू से संचालक होते हुए विवाद वाली टीम को जिताने पर सवाल किया गया। कुल मिलाकर वीकेंड का वार में रीति और उनके साथ खड़े कंटेस्टेंट्स पर सलमान का गुस्सा साफ नजर आया।

First published on: Sep 27, 2026 04:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola