Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karan Singh Grover क्या 5 साल बाद करेंगे TV पर कमबैक? 13 साल छोटी हसीना संग लड़ाएंगे इश्क!

Karan Singh Grover: 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' जैसे शोज के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। करण को नए शो के लिए अप्रोच किया गया है, ऐसे में कयास है कि जल्द ही करण टीवी पर कमबैक कर सकते हैं?

---विज्ञापन---

karan singh grover
karan singh grover

Karan Singh Grover: टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे स्टार्स होते हैं, जिनके कमबैक का फैंस पलके बिछाकर इंतजार करते हैं। दीपिका कक्कड़ और विवियन डीसेना जैसे स्टार्स के बाद अब एक और नाम सामने आ आ रहा है, जो टीवी पर वापसी कर सकता है। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि सबके फेवरेट ‘डॉक्टर अरमान मलिक’ हैं। ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ जैसे शोज के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले करण सिंह ग्रोवर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: 612 करोड़ कमाई, 2023 में आई, 1 साल से OTT पर काट रही गदर, JioHotstar पर मौजूद ये फिल्म

---विज्ञापन---

जीटीवी पर आने वाला है नया शो (Karan Singh Grover)

करण सिंह ग्रोवर को लेकर खबर सामने आई है कि उनको जीटीवी पर आने वाले अपकमिंग सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है। सबसे पहले बता दें कि जीटीवी पर LSD Films अपना अपकमिंग शो ‘तुम से तुम तक’ तक ला रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DGGWNf4oi_b/

---विज्ञापन---

करण के साथ इस एक्ट्रेस को किया अप्रोच

करण सिंह ग्रोवर के साथ मशहूर टीवी एक्ट्रेस हेली शाह को मेकर्स ने इस नई प्रेम कहानी के लिए अप्रोच किया है। Gupshup Official के मुताबिक, मेकर्स ने अपने नए सीरियल में करण और हेली को कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और स्टार्स की तरफ से लेकर इस खबर पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

---विज्ञापन---

क्या होगी सीरियल की कहानी

रिपोर्ट है कि यह शो मराठी के ‘तुला पहाते रे’ का हिंदी रीमेक होने वाला है। यह कहानी एक अमीर आदमी की है, जो खुद से बहुत छोटी लड़की से शादी करेगा। लेकिन बाद में वो ही उसके काले अतीत से लेकर पहली पत्नी की मौत का सच सबके सामने लाएगी। यह प्रेम कहानी लोगों को कितनी पसंद आएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

---विज्ञापन---

करण सिंह ग्रोवर करेंगे कमबैक? (Karan Singh Grover)

टीवी की दुनिया पर राज करने के बाद एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड का रूख कर लिया था, मगर फिल्मों में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। एक समय पर टीवी पर करण के नाम का सिक्का चलता था, लेकिन तभी वो फिल्मों की तरफ चले गए। आखिरी बार करण ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में मिस्टर बजाज का रोल प्ले किया था। उसके बाद से फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्टर को छोटे पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अगर करण इस ऑफर को मान लेते हैं, तो सबसे ज्यादा उनके फैंस खुश होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर नंबर 1 बनी JioHotstar की ये सीरीज, MRS. से लेकर Dhoom Dhaam;देखें टॉप 10 में कौन-कौन?

First published on: Feb 18, 2025 01:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola