दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर दूसरी बेटी देवी के आने से खुशियों का माहौल है। हाल ही में दशहरे के मौके पर कपल ने अपनी दोनों बेटियों के साथ फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें पहली बार छोटी बेटी देवी की झलक देखने को मिली। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। वहीं, अब इस खुशी की झलक रणवीर के परिवार में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, मुंबई में हुए एक इवेंट में रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी पहुंचीं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी और चमक साफ नजर आई। आखिर अंजू दूसरी बार दादी और रितिका दूसरी बार बुआ जो बनी हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। लुक की बात करें तो रितिका लाल रंग के लॉन्ग कुर्ते में बेहद खूबसूरत लगीं। गोल्डन डिटेलिंग, मैचिंग दुपट्टा, लाल लिपस्टिक और स्लीक बन ने उनके अंदाज को खास बना दिया। वहीं, अंजू भवनानी ब्लू और रेड कलर के सूट में नजर आईं। खुले बाल और गोल्ड जूलरी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। दोनों के चेहरे की मुस्कान ने परिवार की खुशियों को बयां कर दिया।
---विज्ञापन---
देवी की दादी बन चहकीं Deepika Padukone की सास, लाल परी बन छाई ननद, वीडियो हो रहा Viral!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी देवी के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है। दशहरे पर कपल ने पहली बार देवी की झलक दिखाई थी। अब रणवीर की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी एक इवेंट में नजर आईं। दोनों के चेहरे पर दादी और बुआ बनने की खुशी साफ दिखी। रितिका लाल कुर्ते में खूबसूरत लगीं, वहीं अंजू ब्लू-रेड सूट में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं।
---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 04:47 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola