Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं इस टाइम को एंजॉय कर रहा हूं…’ माही विज संग रिश्ते पर जय भानुशाली ने कह दी ये बात, बयान वायरल

Jay Bhanushali on Ex Wife Mahhi Vij: टीवी एक्टर जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ माही विज और बेटी तारा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Jai Bhanushali on Ex Wife Mahhi Vij:

Jay Bhanushali on Ex Wife Mahhi Vij: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. घर में आए दिन खाने और दूध को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. इन सबके बीच माही विज लगातार खबरों में छाई हुई हैं. ‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड में माही विज और कैप्टन उदिति सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एक तरफ ‘बिग बॉस’ के घर में माही विज अपना गेम चमका रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके एक्स पति जय भानुशाली का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स वाइफ माही के बारे में बात की है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

माही के लिए ये बोल गए जय

दरअसल, हाल ही में एंटरटेनमेंट टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जय भानुशाली ने अपनी पूर्व पत्नी माही विज के ‘बिग बॉस 20’ में जाने और घर में उनके गेम पर खुलकर बात की. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि माही के ‘बिग बॉस’ शो में जाने के बाद वह इस चीज को कैसे मैनेज कर रहे हैं, तो इस पर जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा कि वह इस समय को एंजॉय कर रहे हैं और अपनी बेटी तारा के साथ खूब समय बिता रहे हैं.

---विज्ञापन---

मैं मैनेज नहीं कर रहा…

इस बारे में बात करते हुए जय भानुशाली ने कहा, ‘खैर, मैं मैनेज नहीं कर रहा हूं. मैं तो बस इस वक्त को अपनी बेटी तारा के साथ एंजॉय कर रहा हूं. मुझे तो लगता है कि अब पापा और बेटी का बॉन्ड और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गया है. ऐसी दो वजहें हैं, जिसके चलते मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के घर में जाए. एक तो मैं चाहता था कि माही बिग बॉस के घर में जाए और शो जीते. वहीं, दूसरा मुझे बेटी के साथ भी ज्यादा टाइम स्पेंड करने को मिलेगा.’

माही विज और जय भानुशाली का सेपरेशन

बता दें कि टीवी के पावर कपल कहे जाने वाले माही विज और जय भानुशाली ने इसी साल जनवरी में अपने सेपरेशन और तलाक का ऐलान किया था. दोनों टीवी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी.

First published on: Oct 06, 2026 03:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola