Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

काजी तौकीर ने छोड़ा ‘बिग बॉस 20’? टीम ने साफ किया मामला, बताई पूरी सच्चाई

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के 'बिग बॉस 20' छोड़ने की अफवाहों पर उनकी टीम ने विराम लगा दिया है. टीम ने साफ किया कि काजी को बुखार और कमजोरी थी, लेकिन डॉक्टरी इलाज के बाद वे अब भी घर के अंदर मौजूद हैं.

qazi touqeer bigg boss 20 elimination Rumors
qazi touqeer bigg boss 20 elimination Rumors

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में अपनी अलग एनर्जी से धमाल मचा रहे सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के शो छोड़ने की खबरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी. बीमारी की वजह से उनके अचानक बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, अब काजी की ऑफिशियल टीम ने एक बड़ा स्टेटमेंट जारी करके इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है. टीम ने काजी की हेल्थ और शो में उनकी मौजूदगी को लेकर पूरा सच फैंस के सामने बयां किया है.

बीमारी और मेडिकल रूम का सच

काजी की टीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “काजी परिवार के लिए राहत भरी खबर है. हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे थे और आराम कर रहे थे. कमजोरी महसूस होने पर उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उनकी जांच की. वे अब भी बिग बॉस हाउस का ही हिस्सा हैं.”

---विज्ञापन---

अरिश्फा संग हुई तीखी बहस

हेल्थ अपडेट के बीच शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच बहस होती दिख रही है. अरिश्फा द्वारा आसिफ को बाहर जाने की बात कहने पर काजी ने स्टैंड लिया. जब अरिश्फा ने काजी से ‘बकवास मत करो’ कहा, तो दोनों के बीच बदतमीजी को लेकर जोरदार झगड़ा देखने को मिला.

रीति तिवारी हुईं शो से आउट

‘बिग बॉस 20’ के घर में ट्विस्ट लाते हुए मिड-वीक एविक्शन (Mid-Week Eviction) किया गया, जिसमें रीति तिवारी को शो से बेघर कर दिया गया. उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज ने सर्वसम्मति से माना कि रीति का शो में सबसे कम योगदान था.

---विज्ञापन---

मैरी कॉम को मिली दूसरी लाइफ

‘विकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने खुलासा किया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम को सबसे कम वोट्स मिले हैं. हालांकि, उनके पास मौजूद दो लाइव्स के चलते एक लाइफ खत्म कर उन्हें शो में बने रहने का एक और सुनहरा मौका दे दिया गया.

रॉकस्टार की पॉजिटिव वाइब्स बरकरार

टीम ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा कि काजी लगातार बिग बॉस टीम के साथ संपर्क में हैं और आराम करने के बावजूद अपनी पॉजिटिव एनर्जी से पूरे घर का माहौल खुशनुमा बनाए हुए हैं. वे बीमार होने के बाद भी फैंस का फुल ऑन एंटरटेनमेंट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 04:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola