Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्यार नहीं तो और क्या! भरी महफिल में ईशा सिंह के गले से लिपटकर रोए अविनाश मिश्रा, वीडियो हुआ वायरल

Avinash Mishra Cries Hugs Eisha Singh Video Viral: पॉपुलर स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश ने रोते हुए ईशा सिंह को गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Avinash Mishra Cries Hugs Eisha Singh Video Viral: टीवी के हैंडसम एक्टर अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की विनर ट्रॉफी जीत ली है. खतरनाक स्टंट और चैलेंज से भरे इस शो के फिनाले में अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवतरमानी (ऑरी) को हराकर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन को अपने नाम कर लिया है. शो के ग्रैंड फिनाले में दिल छू लेने वाला मोमेंट तब आया, जब होस्ट रोहित शेट्टी ने अविनाश को शो का विनर घोषित किया. इस दौरान अविनाश भावुक होकर रो पड़े. इसी बीच कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, अविनाश रोते हुए ईशा सिंह की ओर दौड़े और सबके सामने उन्हें गले लगा लिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

स्टेज पर ही रो पड़े अविनाश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने ग्रैंड फिनाले में जब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता के तौर पर अविनाश के नाम का ऐलान किया, तो वह शॉक्ड रह गए और उनकी आंखों में आंसू भर आए. इस बीच ऋत्विक धनजानी ने अविनाश के गाल पर किस भी किया. वहीं, अविनाश स्टेज पर ही रो पड़े, जिसके बाद रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी.

---विज्ञापन---

ईशा के गले से लिपटकर रोए अविनाश

इसके बाद अविनाश दौड़ते हुए ऑडियंस में बैठी अपनी करीबी दोस्त ईशा सिंह के पास गए और भरी महफिल में उन्हें गले लगा लिया. इस दौरान ईशा के गले से लिपटकर अविनाश खूब रोए. इस दौरान अविनाश और ईशा के बीच जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिला. उनके इस वीडियो पर फैंस ने भी काफी रिएक्ट किया है. जहां एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जिस तरह वह उसे गले लगाने के लिए दौड़ा.’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘सुबह-सुबह देखकर मन खुश हो गया.’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘गर्लफ्रेंड है क्या?’ एक और फैन ने लिखा, ‘प्यार नहीं तो और क्या!’

पहली बार कोई अवॉर्ड…

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश ने रोहित शेट्टी से कहा, ‘पिछले 10 सालों में मुझे कई किरदारों के लिए नॉमिनेट किया गया है और मैंने कई अवॉर्ड फंक्शन में भाग लिया है, लेकिन यह पहली बार है जब मैं कोई अवॉर्ड जीत रहा हूं.’

First published on: Oct 05, 2026 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola