Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Archana Puran Singh को सताया Parmeet Sethi से शादी टूटने का डर, 35 साल के रिश्ते में क्यों आया संकट?

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की शादी को 35 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज भी दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। कपल अपने बेटों और परिवार के साथ व्लॉग्स के जरिए भी लोगों से जुड़ा रहता है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 5, 2026 17:55
Share :
Archana Puran Singh

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की शादी को 35 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज भी दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। कपल अपने बेटों और परिवार के साथ व्लॉग्स के जरिए भी लोगों से जुड़ा रहता है। अब अर्चना और परमीत अपने रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना मजाकिया अंदाज में मुनव्वर फारूकी को लेकर कहती नजर आती हैं कि 35 साल चल चुकी उनकी शादी अब मुनव्वर तुड़वाकर ही रहेंगे। अर्चना की बात सुनकर परमीत तुरंत ‘थैंक्यू मुनव्वर’ कहते हैं, जिसके बाद अर्चना उन्हें मारने लगती हैं और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। हालांकि, यह पूरा मामला सिर्फ हंसी-मजाक का हिस्सा है और शो में पति-पत्नी के बीच होने वाली नोकझोंक को दिखाया गया है। ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। वहीं, अर्चना और परमीत की असली लवस्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों करीब चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अर्चना परमीत से करीब सात साल बड़ी हैं और उम्र के इस अंतर को लेकर उनके परिवारों ने शुरुआत में आपत्ति जताई थी। दोनों ने परिवार की चिंताओं के बावजूद अचानक शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने रात करीब 11 बजे शादी का फैसला किया और आधी रात को पंडित की तलाश में निकल पड़े। शादी के बाद दोनों ने करीब चार साल तक अपने रिश्ते को लोगों से छिपाकर रखा था।

First published on: Oct 05, 2026 05:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola