Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haunted है मशहूर एक्टर का घर! रात में नहीं आती नींद…! बेटी को दिखती है अनजान ‘आंटी’!

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन में फिल्म ‘द वन’ की टीम पहुंची, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी नजर आए। शो में सितारों ने जमकर मस्ती और हंसी-मजाक किया, लेकिन माहौल उस वक्त थोड़ा डरावना हो गया, जब कपिल शर्मा ने सभी से उनके भूतिया या पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस के बारे में पूछा।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 5, 2026 18:33
Share :
Maniesh Paul

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन में फिल्म ‘द वन’ की टीम पहुंची, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी नजर आए। शो में सितारों ने जमकर मस्ती और हंसी-मजाक किया, लेकिन माहौल उस वक्त थोड़ा डरावना हो गया, जब कपिल शर्मा ने सभी से उनके भूतिया या पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस के बारे में पूछा। सवाल पर तमन्ना भाटिया ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उन्हें भूतों से ज्यादा इंसानों से डर लगता है। वहीं श्वेता तिवारी ने बताया कि उन्होंने कभी आत्माओं पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में एक ऐसा घर था, जिसे लोग भूतिया मानते थे। बच्चों के बीच उस घर को लेकर कई तरह की डरावनी कहानियां मशहूर थीं। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान मनीष पॉल के किस्से ने खींचा। मनीष ने बताया कि उन्हें सच में भूतों से डर लगता है और वह आज भी लाइट जलाकर सोना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक डरावना अनुभव भी साझा किया। मनीष के मुताबिक, जब उनकी बेटी छोटी थी, तब वह कई बार अपने कमरे में किसी ‘आंटी’ के मौजूद होने की बात करती थी। बेटी कहती थी कि कमरे में उसके साथ एक आंटी बैठी हैं। मनीष ने इस घटना को मजेदार अंदाज में सुनाया, लेकिन उनकी बात ने शो में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। डरावने किस्से के बीच मनीष की कॉमिक टाइमिंग ने माहौल को हल्का कर दिया।

First published on: Oct 05, 2026 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola