Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘फाल्कन क्रेस्ट’ फेम एक्टर मार्जो गॉर्टनर का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Marjoe Gortner Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दुखद और बुरी खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर मार्जो गॉर्टनर (Marjoe Gortner) अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका न्यू मैक्सिको के सांटा फे में निधन हो गया. ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री ‘मार्जो’ में काम करने वाले मार्जो गॉर्टनर ने 82 साल की उम्र में […]

Marjoe Gortner Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दुखद और बुरी खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर मार्जो गॉर्टनर (Marjoe Gortner) अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका न्यू मैक्सिको के सांटा फे में निधन हो गया. ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री ‘मार्जो’ में काम करने वाले मार्जो गॉर्टनर ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मार्जो गॉर्टनर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी सुसान मैजेस्ट्रो ने दी है. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मार्जो गॉर्टनर का निधन

मार्जो गॉर्टनर की पत्नी सुसान मैजेस्ट्रो ने ‘वैरायटी’ से बात करते हुए ‘फाल्कन क्रेस्ट’ फेम एक्टर मार्जो गॉर्टनर के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 82 वर्षीय मार्जो गॉर्टनर ने न्यू मैक्सिको के सांटा फे स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली. सुसान मैजेस्ट्रो ने अपने बयान में कहा, ‘मार्जो ने एक मजेदार और शानदार जिंदगी जी. उनकी जिंदगी लोगों को एक साथ लाने के काम आई.’

---विज्ञापन---

मार्जो को दी श्रद्धांजलि

कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर मार्जो गॉर्टनर को श्रद्धांजलि दी. उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्टर इयान जियरिंग ने भी एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने मार्जो के परोपकारी कार्यों को याद करते हुए लिखा, ‘मार्जो गॉर्टनर एक शानदार व्यक्ति थे. वह अपनी टीनेज में ही धर्म का प्रचार करने वाले एक्टर बन गए. उनके जीवन की कहानी ने ऑस्कर जीता. उन्होंने दुनिया भर की हस्तियों को अलग-अलग चैरिटी ट्रस्ट के लिए फंड जुटाने के लिए एक साथ लाया. मैं न केवल अपने लिए, बल्कि उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति की ओर से उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए हमेशा आभारी रहूंगा.’

कौन थे मार्जो गॉर्टनर?

मार्जो गॉर्टनर का जन्म 14 जनवरी 1944 को हुआ था. वह एक अमेरिकी अभिनेता और पूर्व ईसाई उपदेशक थे. साल 1972 में ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मार्जो’ उनके जीवन पर आधारित थी और वह इस डॉक्यूमेंट्री के मुख्य विषय थे. महज चार साल की उम्र में ही उन्हें धर्म की शिक्षा दी जाने लगी थी और उनके माता-पिता उन्हें अक्सर ‘चमत्कारी बच्चा’ कहते थे. उन्होंने अपने करियर में ‘बॉबी जो एंड द आउटलॉ’, ‘स्टारक्रैश’ और ‘व्हेन यू कमिन बैक, रेड राइडर?’ जैसी फिल्मों में काम किया.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 04:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola