खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को अपना विनर मिल चुका है। अविनाश मिश्रा ने ग्रैंड फिनाले में रित्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 4 अक्टूबर को हुए फिनाले के बाद अविनाश ने शो के कंटेस्टेंट्स और होस्ट रोहित शेट्टी के साथ जमकर जश्न मनाया। विनर ट्रॉफी के साथ अविनाश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। अविनाश ने ट्रॉफी को किस करते हुए अपनी जीत की खुशी जाहिर की। विनर बनने के बाद हुई पार्टी में रुबिना दिलैक, फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, रूहानिका धवन, शगुन और जैस्मिन समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। वहीं ओरी ने अपने चीता प्रिंट आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा और पैपराजी को खास मिठाई भी बांटी। इसके अलावा रित्विक धनजानी, करण वाही, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह ने भी साथ में पोज दिए। पार्टी की झलकियां कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। खास तौर पर ईशा सिंह की स्टोरी ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने अविनाश के साथ तस्वीर शेयर करने के साथ उनके साथ डांस भी किया। बता दें कि जीत के बाद अविनाश को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप ट्रिप और कार मिली, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स को बाइक दी गई।
---विज्ञापन---
Khatron Ke Khiladi 15 के विनर बने Avinash Mishra, दोस्तों संग जमकर की पार्टी, 4 बजे तक चला जश्न !
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को अपना विनर मिल चुका है। अविनाश मिश्रा ने ग्रैंड फिनाले में रित्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 4 अक्टूबर को हुए फिनाले के बाद अविनाश ने शो के कंटेस्टेंट्स और होस्ट रोहित शेट्टी के साथ जमकर जश्न मनाया।
First published on: Oct 05, 2026 02:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola