विद्युत जामवाल जहां अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं, वहीं हाल ही में इसी फिल्म से जुड़े इवेंट में एक्टर का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए और जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए, तो चलिए जानते हैं, कि आखिर ऐसा हुआ क्या जो हर तरफ विद्युत के इस वीडियो कीर चर्चा हो रही है.
विद्युत जामवाल का खास अंदाज
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और बेहतरीन स्टंट्स को लेकर जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके योग और एक्सरसाइज करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर फैंस दंग रह जाते हैं. लेकिन इस बार एक्टर ने स्टेज पर कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोग हैरान होने के साथ-साथ डर भी गए.
स्टेज पर रोकी 15 मिनट सांस
बता दें, विद्युत ने स्टेज पर करीब 15 मिनट तक अपनी सांस रोक ली, इस दौरान उनकी आंखों से पानी आने लगा उनकी हालत देखकर फैंस की भी चिंता में पड़ गए थे. हलांकि, बाद में पता चला कि एक्टर इस तरह से मेडिटेशन कर रहे थे.
इस फिल्म से जुड़ा था इवेंट
मुंबई में सोमवार को ‘स्ट्रीट फाइटर’ से जुड़ा एक खास इवेंट रखा गया था. इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक अहम किरदार धलसिम का रोल निभा रहे हैं. इवेंट के दौरान विद्युत ने स्टेज पर अपनी योग साधना और सांस पर कंट्रोल का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देखकर हर कोई उनकी तरफ देखने लगा.
15 मिनट तक नहीं ली सांस
विद्युत स्टेज पर खड़े होकर करीब 15 मिनट तक सांस रोककर मेडिटेशन करते नजर आए. इस दौरान उनकी आंखों से पानी आने लगा और उनका शरीर भी कांपता दिखाई दिया. विद्युत को इस तरह देखकर वहां मौजूद फैंस कुछ पल के लिए घबरा गए. हालांकि, एक्टर ने अपनी इस प्रैक्टिस को पूरा किया और बाद में इसके पीछे की खास तकनीक के बारे में भी बताया.
पतंजलि योग सूत्र से सीखी तकनीक
विद्युत ने बताया कि उन्होंने इस मेडिटेशन के लिए पतंजलि योग सूत्र में बताई गई एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया. एक्टर के मुताबिक, योग और इस तरह की प्रैक्टिस ने उन्हें जिंदगी में कई बड़े मुकाम हासिल करने में मदद की है. उन्होंने यह तकनीक कई युवाओं के साथ भी शेयर की है.
यूथ को दिया रुकने का मंत्र
विद्युत ने इस दौरान युवाओं को एक खास मैसेज भी दिया. उन्होंने कहा कि आज की जिंदगी में हर कोई किसी न किसी चीज के पीछे भाग रहा है. ऐसे में लोगों को कभी-कभी रुकना और शांत रहना भी सीखना चाहिए. उनके मुताबिक, धैर्य रखना और खुद को थोड़ा स्थिर करना जिंदगी में काफी आगे ले जा सकता है.
‘स्ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड डेब्यू
बता दें, कि विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. फिल्म में वह धलसिम का किरदार निभाएंगे. उनके सालों के योग अनुभव और फिजिकल ट्रेनिंग को भी इस रोल के लिए अहम माना जा रहा है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और इसे इंग्लिश के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.