नवरात्रि से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के घर नन्ही परी के आने से पूरे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। दादा बनने के बाद सिद्धू पाजी की खुशी भी तस्वीरों में साफ नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अस्पताल में अपने बेटे करण सिद्धू, बहू इनायत रंधावा और नन्ही पोती आर्या के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सिद्धू ने लिखा, “सपना पूरा हुआ।” शेयर की गई पहली तस्वीर में नन्ही आर्या अपने दादा-दादी का हाथ थामे नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सिद्धू अपनी बहू इनायत को प्यार से निहारते दिख रहे हैं। बेटे करण के साथ भी उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में सिद्धू दूर से अपनी नन्ही पोती को निहारते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके चेहरे की मुस्कान इस खास पल की खुशी बयां कर रही है। तस्वीरों में नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया भी नजर आ रही हैं। इससे एक दिन पहले सिद्धू ने अपनी पोती की पहली झलक भी शेयर की थी, जिसमें वह नन्ही आर्या के पैरों को अपने माथे से लगाते नजर आए थे। उन्होंने इसे मां पार्वती का आशीर्वाद बताते हुए कहा था कि इस साल जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर उन्हें आर्या के दर्शन हुए। बता दें कि करण सिद्धू और इनायत रंधावा के घर 1 अक्टूबर 2026 को बेटी का जन्म हुआ था। सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू बताया है। नन्ही परी के आने से सिद्धू परिवार में जश्न का माहौल है।
---विज्ञापन---
दादा बन भावुक हुए Navjot Singh Sidhu, अस्पताल से शेयर कीं पोती की प्यारी झलक, तस्वीरें Viral !
नवरात्रि से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के घर नन्ही परी के आने से पूरे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। दादा बनने के बाद सिद्धू पाजी की खुशी भी तस्वीरों में साफ नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अस्पताल में अपने बेटे करण सिद्धू, बहू इनायत रंधावा और नन्ही पोती आर्या के साथ नजर आ रहे हैं।
First published on: Oct 04, 2026 05:53 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola