Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 में नजर आएंगे गौरव खन्ना की पत्नी Akansha Chamola? अमाल मलिक ने किया खुलासा

बिग बॉस 20 को लेकर हाल ही में अमाल मलिक ने एक पार्टी में मस्ती मजाक में कहा कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा अगले सीजन में नजर आएगी. साथ ही गौरव ने भी इस दौरान ये कहा कि बिग बॉस आकांक्षा का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Amaal Mallik, Akansha Chamola, Gaurav Khanna
Amaal Mallik, Akansha Chamola, Gaurav Khanna

बिग बॉस 19 समाप्त हो चुका है और इस बार शो के विनर गौरव खन्ना बने हैं. उन्होंने अपने नाम चमचमाती ट्रॉफी की है. गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को मात दी थी. इस शो में गौरव खन्ना की पत्नी फैमिली वीक में नजर आईं थी. जिसके बाद से उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की काफी चर्चा भी हुई. वह लगातार शो के बाद से खबरों में बनी हुई हैं. लोग बिग बॉस 20 में आकांक्षा को देखना चाहते हैं. वहीं, अब अमाल मलिक ने भी इसको लेकर खुलासा किया है.

पार्टी में मस्ती करते दिखे अमाल, गौरव और आकांक्षा

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 19 के तमाम कंटेस्टेंट एक पार्टी में पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने एक दूसरे से मुलाकात की और ढेर सारी बातें भी की. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, एक वीडियो में अमाल मलिक , गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान अमाल मलिक खुद कहते हैं कि बिग बॉस को डराने वाला नेक्स्ट कंटेस्टेंट पता है कौन है, हम है ही नहीं(अपनी और गौरव की ओर इशारा करते हुए),ये है(आकांक्षा).

---विज्ञापन---

अमाल ने बताया आकांक्षा बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा

जैसे ही अमाल कहते हैं कि बिग बॉस को डराने वाली अगल कंटेस्टेंट आकांक्षा है तो वह अरे यार कहती हैं और स्माइल करती हैं. इसके आगे अमाल कहते हैं कि ये बोलेगी बिग बॉस को कि आप कन्फेशन रूम छोड़िये बाहर आओ. बीच में गौरव भी कहते हैं कि बिग बॉस इसका इंतजार कर रहे हैं. तभी आकांक्षा कहती हैं कि मैं बिग बॉस को बोलूंगी मुझे आपसे बात करती हैं.

बिग बॉस 20 लेकर नहीं आया कोई अपडेट

इस मस्ती को देखते हुए लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आकांक्षा बिग बॉस 20 में नजर आएंगी. हालांकि बिग बॉस 20 को लेकर और उसके कंटेस्टेंट को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई अपडेट शेयर नहीं किया है. लेकिन गौरव खन्ना के फैंस और दर्शक भी आकांक्षा को बिग बॉस 20 में देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार, भूत बंगला की रिलीज डेट अनाउंस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2026 08:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola