---विज्ञापन---

टीवी की ये जोड़ी आपको दिलाएगी राज और सिमरन की याद, देखें Video

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee : देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कपल हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं कपल इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसी […]

Gurmeet Choudhary ,Debina Bonnerjee
Image Credit : Instagram
Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee : देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कपल हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं कपल इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसी बीच गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का सीन रीक्रिएट किया है।
वीडियो में दिखा ट्विस्ट (Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee)

शेयर किए गए वीडियो में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन इसके साथ ही कपल ने एक ट्विस्ट भी किया है। जी हां… वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरमीत एक्ट्रेस काजोल के किरदार में नजर आ रहे हैं और देबिना बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के किरदार में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गुरमीत “चलती” ट्रेन पकड़ने के लिए भागते हैं तो देबिना अपना हाथ आगे बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें: KBC 15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल क्या मिलेगा जवाब?

फैंस ने दोनों को बताया राज और सिमरन

कपल का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए दोनों को सिमरन और राज का नाम दे दिया। दोनों की इस जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। कपल अपनी बेटियों के साथ स्विटज़रलैंड में छुट्टियां मनाने गए गए हुए हैं। टीवी स्टार्स गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने बचपन के हर सपने को फिर से जीने का फैसला किया है।

देबिना ने कैप्शन में लिखा ये

शाहरुख खान की फिल्म का सीन दोहराते हुए गुरमीत को प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए देखा जाता है तो वहीं उनकी वाइफ देबिना ट्रेन में पहल से मौजूद होती हैं और उनके पति की ट्रेन न छूट जाए इसलिए वो उन्हें अपना हाथ देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”अपना खुद का #ddlj मोमेंट बना रही हूं.।”

First published on: Sep 04, 2023 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.