---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सुरेखा ने सवि के सामने रखा शादी का प्रपोजल, क्या होगा ईशान का रिएक्शन ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 October: दर्शकों का पसंदीदा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस समय काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। लोगों को इस सीरियल की कहानी बेहद पसंद आ रही है। शो में अब धीरे-धीरे सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते चले जा रहे हैं। […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 24 October: दर्शकों का पसंदीदा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस समय काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। लोगों को इस सीरियल की कहानी बेहद पसंद आ रही है। शो में अब धीरे-धीरे सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते चले जा रहे हैं। फैंस दोनों को अब जल्द ही एक साथ देखना चाहते हैं। साथ ही फैंस को शो के अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सीरियल की कहानी अब काफी मजेदार होती जा रही है सवि ईशान को करीब आता देख सुरेखा और यशवंत को एक अलग ही तरह का डर सताने लगा है। वहीं अब शो की कहानी में ईशान और सवि के लिए एक नया ट्रेक शुरू होने वाला है। अब तक शो में देखा गया है कि ईशान सवि का गुरु बन गया है और वो सवि की पढ़ाई को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस है।

सवि का गुरु बना ईशान

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि और ईशान खूब डांडिया खेल रहे हैं। इस दौरान ईशान सवि को खूब एन्जॉय करा रहा है और उसे बाद में पढ़ाई के लिए कहता है। जिस तरह से ईशान सवि का गुरु बनकर उसे पढ़ने के लिए मोटिवेट कर रहा है वैसे ही सवि उसकी गुरु बनकर उसे डांडिया खेलना सिखाती है। इस नवरात्री के आयोजन में बाजीराव भी शामिल है। सवि बाजीराव के साथ जमकर डांडिया खेल रही है। ईशान को उन्हें साथ देखकर बहुत जलन होइ है। वहीं सवि का ईशान डांडिया सिखाना सुरेखा और यशवंत को पसंद नहीं आता है और दोनों नाराज हो जाते हैं।

सुरेखा ने चली बड़ी चाल

यशवंत सुरेखा से कहेगा कि वो पता करे कि सवि के मन में ईशान के लिए फीलिंग तो नहीं है। इसका पता लगाने के लिए सुरेखा एक चाल चलेगी कि वो सवि के सामने शादी का प्रपोजल रखेगी। वैसे सवि के लिए उसने बाजीराव को चुना है। अब वो सवि से इस रिश्ते को लेकर पूछेगी कि इसमें उसकी क्या राय है। इसके साथ अब इस शो में एक बड़ा धमाल होने वाला है। ईशान सवि का सारा ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है। वह चाहता है कि सवि सिर्फ उसके साथ रहे। अब आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होने वाला है कि क्या ईशान अपनी फीलिंग्स सवि को बता पाएगा।

First published on: Oct 24, 2023 01:01 PM