---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने धुर्वा के होने वाले पति को जमकर धोया, भोसले हाउस में पसर गया मातम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 16 November: सभी को पीछे छोड़ रहा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। अब ईशान को भी कही न कही ये लगने लगा है कि वो सवी को पसंद करने लगा है। वहीं अब सवी भी ईशान को अपना […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 16 November
Image Credit ; Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 16 November: सभी को पीछे छोड़ रहा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। अब ईशान को भी कही न कही ये लगने लगा है कि वो सवी को पसंद करने लगा है। वहीं अब सवी भी ईशान को अपना दोस्त मानने लगी है। दर्शक भी सीरियल के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, धुर्वा की सगाई में सुरेखा सवी और उसकी बहन की काफी बेइज्जती करती है जिसके बाद भी हारिणि धुर्वा की सगाई में गाना जाती है। यहां पर सवी को पता चलता है कि धुर्वा की शादी किसके साथ होने वाली है। वहीं सुरेखा सवी की सबके सामने बेइज्जती करेगी। सब कुछ सच पता चलने पर सवी एक नया ड्रामा करती है।

यह भी पढ़ें : ‘मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा…’, Ranbir Kapoor को टॉक्सिक हस्बेंड कहे जाने पर फूटा Alia Bhatt का गुस्सा

सवी सुरेखा को देगी करारा जवाब

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सुरेखा को सवी सबके सामने पलट के जवाब देगी। सवी की इस तरह की बाते सुनकर सुरेखा चुप रह जाएगी। सुरेखा फैसला करेगी कि वो एक गंवार लड़की के साथ ईशान की शादी करेगी। ये बात जानकर सवी हैरान हो जाएगी। इसी बीच धुर्वा की सगाई की रस्में शुरू हो जाएंगी। यहां पर सवी को पता चलेगा कि उसका एक्स ही धुर्वा का पति है। इस बात के पता चलने पर सवी काफी गुस्सा हो जाती है।

भोसले हाउस में पसरा मातम

सवी धुर्वा के होने वाले पति की पिटाई कर देगी। सवी सबको बताएगी कि धुर्वा का होने वाला पति कितना कमीना है। सवी सभी लोगों को ये भी बताएगी कि कैसे अपने एक्स की वजह से सवी को शादी के मंडप से भागना पड़ा था जिसके बाद ईशान धुर्वा की सगाई तोड़ देगा। सगाई टूटते ही भोसले हाउस में मातम पसर जाएगा। सुरेखा सगाई टूटने का सारा इल्जाम सवी पर लगाएगी। साथ ही इस बार ईशान सवी का साथ देने वाला है। ईशान को सवी की साइड लेता देख सुरेखा चिढ़ जाएगी । सुरेखा फैसला करेगी कि वो जल्द से जल्द ईशान की शादी करवा देगी।

First published on: Nov 16, 2023 01:56 PM