Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, डिलीट कीं पति संग तस्वीरें

Akanksha Chamola Unfollow Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला काफी दिनों से अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति से तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.

Akanksha Chamola Gaurav Khanna
Akanksha Chamola Gaurav Khanna

Akanksha Chamola Unfollow Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की निजी जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों में हैं. दोनों के अलग होने अफवाहें तेजी से फैलती रही है. आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं. तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. साथ ही एक्टर संग अपनी सभी तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है.

पति गौरव खन्ना को किया अनफॉलो

तलाक की अफवाहों के बीच आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. आकांक्षा की फॉलोइंग लिस्ट में अब गौरव खन्ना नहीं नजर आ रहे हैं. हालांकि गौरव अभी भी अपनी पत्नी आकांक्षा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. अनफॉलो करने के साथ ही आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. आकांक्षा के इस फैसले ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि आकांक्षा या गौरव ने अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया है.

---विज्ञापन---

रियलिटी शो में किया था खुलासा

बता दें आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि वो और गौरव खन्ना पिछले करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. आकांक्षा के इस खुलासे से हर कोई हैरान गया था.

2016 में रचाई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद की जाती रही है. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक-दूसरे के ऊपर प्यार लुटाते नजर आते थे.

First published on: Sep 13, 2026 05:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola