Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: माही-यंग-उदिति ने काटा रीति तिवारी का पत्ता, ‘बिग बॉस 20’ के मिड-वीक एविक्शन में शॉकिंग एक्जिट

'बिग बॉस 20' से मिड-वीक एविक्शन में एक शॉकिंग एक्जिट दिखने वाली है, जो हैरान जरूर करेगी, क्योंकि ये एविक्शन घरवालों ने मिलकर किया है.

Credit- AI
Credit- AI

Entertainment News Live: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. शो में इस बार मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस के घर का सफर खत्म हो गया है. खास बात यह है कि रीति का एविक्शन दर्शकों की वोटिंग के आधार पर नहीं हुआ, बल्कि कैप्टेंसी के तीन दावेदारों ने मिलकर उनका नाम चुना.

माही, यंग और उदिति ने लिया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह को सीक्रेट रूम में बुलाया गया. बिग बॉस ने तीनों को बताया कि उन्हें घर के किसी एक सदस्य को तुरंत एविक्ट करने का फैसला लेना है. इसके बाद तीनों ने आपस में काफी चर्चा की और आखिरकार रीति तिवारी के नाम पर सहमति जताई.

---विज्ञापन---

इस तरह रीति का शो से अचानक सफर खत्म हो गया. यह ‘बिग बॉस 20’ का पहला मिड-वीक एविक्शन बताया जा रहा है, जिसमें दर्शकों की वोटिंग के बजाय घर के कुछ सदस्यों के फैसले ने अहम भूमिका निभाई.

सलमान ने भी लगाई थी रीति को फटकार

रीति पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों और घर में हुए विवादों को लेकर लगातार चर्चा में थीं. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी उनके व्यवहार को लेकर उन्हें समझाया और फटकार लगाई थी. इसके बाद रीति के रवैये में बदलाव भी देखने को मिला था. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही ये फिल्म 6वें दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 6वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 5वें दिन के मुकाबले 27.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 49.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कलेक्शन में आई गिरावट की वजह से फिल्म 6वें दिन भी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत ही शानदार की, लेकिन वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. 7वें दिन भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 6वें दिन की कमाई की तुलना में 22.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 7वें दिन फिल्म ने हिंदी में 65 लाख रुपये, तमिल में 10 लाख रुपये और तेलुगु में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 104.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

12:26 (IST) 1 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में छाप डाले इतने करोड़

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी और फाइनल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. रिलीज से एक दिन पहले तक फिल्म ने प्री-सेल में करोड़ों रुपये बटोर लिए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:25 (IST) 1 Oct 2026
Entertainment News Live: प्रत्युषा बनर्जी को मिला इंसाफ?

Pratyusha Banerjee Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और 'बालिका वधू' की आनंदी के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की मौत से जुड़े मामले में करीब 10 साल बाद बड़ा फैसला आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को मामले से डिस्चार्ज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास ऐसा पर्याप्त सबूत नहीं है, जिसके आधार पर मामले को ट्रायल तक ले जाया जा सके. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Oct 01, 2026 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola